फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मंत्री के सामने फूट-फूटकर रोने लगे पीड़ित पिता, बोले- बेरहमी से की गई बेटे की हत्या, भावुक हुए लोग

Fri, 07 Oct 2022 05:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
धरने में पहुंचे मंत्री सोमेंद्र तोमर। - फोटो : amar ujala
मेरठ में दीपक हत्याकांड का सही खुलासा व पांच मांगों को लेकर परिजन व ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं शुक्रवार को राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर और पूर्व जिला अध्यक्ष शिव कुमार राणा धरना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान मृतक के पिता धीरेंद्र उर्फ भगतजी मंत्री के सामने अपनी मांगों को रखते हुए फूट-फूटकर रोने लगे। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे दीपक की निर्मम हत्या की गई है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे हत्यारों को भी पुलिस बचा रही है। कहा कि जिस गड्ढे से पुलिस ने बेटे का सिर बरामद किया है, वह गड्ढा मात्र छह इंच का था।
विज्ञापन

2 of 5
गांव में हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि सात दिनों से पुलिस आसपास के जंगलों में सिर की तलाश कर रही थी, अगर वहां सिर पहले से ही मौजूद होता तो डॉग स्क्वायड पहुंच जाते, जबकि उस जंगल में सैकड़ों जंगली कुत्ते व गीदड़ हैं। वे सिर को नोंच डालते।
विज्ञापन

3 of 5
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
मृतक दीपक के पिता ने बताया कि हत्या के बाद गांव से कुछ लोग फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे पर लड़की का इल्जाम लगाकर हत्या को नया मोड़ दिया गया है। यह बात कहते हुए फूट-फूट कर रोने लगे।

4 of 5
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
वहीं धीरेंद्र को रोता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर से हत्या का सही खुलासा और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। यही नहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर व राज्यमंत्री दिनेश खटीक की कॉल डिटेल निकलवाने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंगामा करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों का कहना है कि अगर कॉल डिटेल निकाली जाए तो सही हत्यारों का पता चल सकता है। मंत्री सोमेंद्र तोमर ने दीपक हत्याकांड की जानकारी मुख्यमंत्री को देने का आश्वासन दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें