फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
होटल ब्लैक पेपर प्रकरण से जुड़े मामले में बुधवार को नया मोड़ आया। पीड़ित महिला वकील ने कचहरी से लौटते समय अपनी सेंटो कार से कैंट स्थित माल रोड पर सीडीए ऑफिस के पास एक स्विफ्ट में टक्कर मारी। इतना ही नहीं स्विफ्ट में टक्कर मारने के बाद दो बाइक को भी ठोका। स्विफ्ट में बृजेश चौधरी और दो बाइक पर सुरेंद्र कुमार निवासी कमिश्नरी कंपाउंड, राजेश निवासी सिखेड़ा व अमित (नगर निगम ऑपरेटर) निवासी नगर निगम कंपाउंड को हल्की चोट लगी।