मेरठ कैंट क्षेत्र में पिछले दिनों नग्न अवस्था में मिली युवती की लाश का आज 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। कैंट में बीआई लाइन के पास मिले युवती के सिर कटे शव की पहचान कई दिन बीत जाने के बावजूद भी नहीं हो सकी। वहीं, कंकरखेड़ा और सरूरपुर क्षेत्र में रहने वाले दो परिवार लालकुर्ती थाने पहुंचे। उन्होंने दावा किया कि युवती उनके परिवार से है। यह शव उसी का है। पुलिस ने उनका नाम-पता और गुमशुदगी के बारे में सभी ब्योरा सुरक्षित रख लिया है। आज पोस्टमार्टम कराया जाएगा। जिसके बाद जो भी दावा करेगा, उसका डीएनए टेस्ट लेकर युवती के डीएनए से मैच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दरअसल, कैंट में बीआई लाइन के पास बुधवार रात को एक सिर कटा युवती का शव मिला था। शव के अंगों को आधे से ज्यादा जानवर खा चुके थे। पुलिस ने मोर्चरी के लिए शव को सील करके भेज दिया था। पुलिस बीआई लाइन और माल रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली लेकिन कोई मदद नहीं मिल सकी।