मेरठ के एमआईईटी में एक छात्रा से छेड़छाड़ को लेकर एक माह पहले छात्रों के बीच शुरू हुई वर्चस्व की जंग छात्र निखिल तोमर के कत्ल तक पहुंच गई। छात्रों के गुटों में मारपीट और धमकी देने का सिलसिला चल रहा था। मंगलवार को निखिल ने दूसरे पक्ष के छात्र आदर्श को थप्पड़ मारा था। बुधवार को निखिल की हत्या कर दी गई। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में निखिल की हत्या की यही वजह बताई है।
एमआईईटी (मेरठ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी) के कैंपस में बीटेक के द्वितीय वर्ष के छात्र निखिल तोमर को चाकू से गोदकर मार डाला। आरोपी अभिषेक शर्मा, विभोर, प्रिंस और अंकित को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ की।