फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अद्भुत नजारा: हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

Fri, 14 Jul 2023 06:03 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

अद्भुत नजारा: हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय
विज्ञापन
1 of 6
पुष्प वर्षा। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ और बागपत में शुक्रवार को कांवड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्रशासनिक अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की तो बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से हाईवे गूंज उठे। इस दौरान कांवड़ियों ने जमकर जयकारे लगाए।

बता दें कि मेरठ कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे., आईजी नचिकेता झा ने शुक्रवार को हेलीकॉप्टर से शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
पुष्प वर्षा। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर में सवार होकर बेगमपुल, सिवाया टोल प्लाजा, मटौर, सकौती, दादरी, खतौली, सलावा, नानू पुल, पूठखास, जानी, निवाड़ी मोहिउद्दीनपुर, परतापुर इंटरचेंज, कंकरखेड़ा फ्लाईओवर से होते हुए औघड़नाथ मंदिर के ऊपर से कांवड़ियों पर खूब पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

3 of 6
पुष्प वर्षा। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, आसमान से फूलों की बारिश होती देख कांवड़ियों का उत्साह और ज्यादा बढ़ गया। इस दौरान कांवड़ियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ जिंदाबाद के भी जमकर नारे लगाए।

4 of 6
पुष्प वर्षा। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने बागपत पुलिस लाइन, रेलवे क्रासिंग, बरनावा पुलिस चौकी और गल्हैता में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। वहीं, पुरामहादेव मंदिर के ऊपर से भी कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की गई। 
विज्ञापन

5 of 6
पुष्प वर्षा। - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर कांवड़ियों की निरगानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पुष्प वर्षा। - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ियों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते हेलीकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की भी लगातार पुलिस मॉनिटरिंग कर रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें