फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के दिन खौफनाक वारदात: व्यापारी ने पत्नी-बेटी को चाकू से गोदा, फिर खुद को किया लहूलुहान, मातम में बदली खुशियां

Thu, 22 Jul 2021 03:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
meerut news, meerut crime news - फोटो : Amar Ujala Meerut
मेरठ में  बुधवार को एक तरफ जहां पूरा शहर बकरीद के जश्न में डूबा था, वहीं कर्ज में डूबे व्यापारी पर तनाव इस कदर हावी था कि वह ईद की खुशी को भूल उसने अपनी और अपने परिवार की जान लेने पर आमदा हो बैठा। उसने अपनी पत्नी व बेटी पर चाकू से वार कर खुद को भी लहूलुहान कर लिया। घटना में सात वर्षीय बच्ची की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई जबकि दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है।  

घटना लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के इस्लामाबाद गली नं. 5 की है। जुनैद (38) पुत्र मरहूम रमजानी कपड़े का व्यापार करता है। कर्ज होने के चलते व्यापार ठप पड़ा है, जिसके चलते डिप्रेशन में है। बुधवार सुबह ईद की नमाज पढ़ने के बाद जुनेद घर पहुंचा। दोपहर करीब 12 बजे जुनेद का पत्नी रेशमा (36) से विवाद हो गया। इसके बाद जुनैद ने पहले अपने पत्नी पर चाकू से तीन वार किए फिर सात साल की बेटी जनरैल पर दो वार किया। उसके बाद खुद के पेट में चाकू घोंप लिया।
विज्ञापन

2 of 5
अस्पताल में घायल पत्नी - फोटो : Amar Ujala Meerut
परिवार की चीख-पुकार सुनकर ऊपरी मंजिल में रह रहे जुनेद के भाई जुबैर का परिवार दौड़कर पहुंचा। खून से लथपथ तीनों को परिवार के लोगों ने हापुड़ रोड स्थित माई सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां पर बच्ची जनरैल की मौत हो गई। जुनैद की हालत गंभीर होने के चलते उसको आनंद हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जुनैद की हालत नाजुक बनी है।


 
विज्ञापन

3 of 5
अस्पताल में घायल दंपती - फोटो : Amar Ujala Meerut
सूचना पर लिसाड़ीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस ने उनको समझाया, तब पोस्टमार्टम हुआ। 

सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना कि जुनैद ने डिप्रेशन में वारदात  की है। परिवार के लोगों के मुताबिक उसका डिप्रेशन का इलाज चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। अस्पताल से मीमो पहुंचने के बाद लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की।

4 of 5
meerut news, meerut crime news - फोटो : Amar Ujala Meerut
कर्ज में डूबने के चलते डिप्रेशन में था जुनैद 
लॉकडाउन के चलते जुनैद का व्यापार ठप हो गया था, जिसमें चलते वह कर्जदार हो गया और डिप्रेशन में आ गया। बकरीद पर परिवार में खूनखराबा होने पर परिवार में मातम छाया रहा। परिवार और रिश्तेदारों का जुनैद के घर पर तांता लगा रहा। लोग बार बार जुनैद के बारे में कहते रहे कि तूने आखिर यह क्या कर दिया। पुलिस जुनैद को आरोपी मानते हुए कार्रवाई करने की बात कह रही है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अस्पताल में घायल जुनैद, व मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala Meerut
परिवार के लोगों का कहना है कि कोरोना और फिर लॉक डाउन में जुनैद बर्बाद हो गया। जुनैद के पिता रमजानी एक पुलिस अधिकारी के यहां पर गाड़ी चलाते थे। उनकी मौत के बाद जुनैद और उसके दोनों भाइयों ने तीन मंजिला मकान इस्लामाबाद में बनाया। ऊपरी मंजिल पर छोटा भाई जुबैर और भूतल पर बड़ा भाई हसनेन का परिवार रहता है। बीच की मंजिल पर जुनैद रहता है।

एसएसपी ऑफिस में तैनात है जुनेद का भाई
जुनैद का बड़ा भाई हसनेन एसएसपी ऑफिस मेरठ के कार्यालय में उर्दूवाचक है। वारदात की जानकारी लगने पर एसएसपी ऑफिस में तैनात कई पुलिसकर्मी हसनेन के घर पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें