फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार के डूबते ही मदद के लिए नहर में कूदे युवक, चेहरे देख उड़े होश, बचाई तीन जिंदगियां

Wed, 26 Dec 2018 05:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
गंगनहर
मेरठ में सलावा निवासी हुकुम सिंह के परिवार पर कहर बरपा तो कोहराम मच गया। परिवार के दो सदस्य जान की परवाह न कर नहर में कूद गए। लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि इस कार में तो उनके अपने ही हैं।
विज्ञापन

2 of 7
गंगनहर में कार की तलाश करती टीम
हुकुम सिंह के परिवार के सात सदस्य सलावा से पिलखुवा के लिए कार में चले थे। उनकी कार के पीछे हुकुम सिंह का भाई संजय और बेटा सुनील बाइक से चल रहे थे। कांवड़ मार्ग पटरी से जब वह मुरादनगर की तरफ जा रहे थे तो कार काफी आगे निकल चुकी थी। इसी बीच उन्होंने दूर से एक कार को गंगनहर में गिरते देखा तो मालूम नहीं था कि उस कार में उनके ही परिवार के सदस्य सवार हैं।
विज्ञापन

3 of 7
गंगनहर
वहीं मौके पर पहुंचे संजय और सुनील ने बाइक रोकी और जान की परवाह किए बिना गंगनहर में छलांग लगा दी। जैसे ही कार की खिड़की खोलकर पानी से लोगों को बाहर निकाला तो देखा कि कोई दूसरे नहीं बल्कि डूबने वाले उनके ही परिवार के सदस्य हैं। जिस पर चाचा-भतीजे ने मदद के लिए शोर मचा दिया।

4 of 7
गंगनहर
पुकार सुनते ही पहुंची मदद
पुकार सुनकर मार्ग से होकर गुजर रहे राहगीर व आसपास के खेत में गन्ने की छिलाई कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और लोगों को बाहर निकाला। कुछ देर बाद कार को भी क्रेन के द्वारा बाहर निकाल लिया गया। लेकिन इसी बीच तीन लोगों की जान चली गई और एक महिला राधा का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

5 of 7
गंगनहर
नानू पुल पर लगाया जाम
हुकुम सिंह चार भाईयों सतप्रकाश, विनोद व संजय में सबसे बड़े थे। हुकुम सिंह के दो बेटे व एक बेटी है। बेटे अनिल की शादी पिलखुवा के अतरौली गांव में हुई। अनिल के ससुर ओमबीर की तेरहवीं में पूरा परिवार पिलखुवा जा रहा था। पता नहीं था कि इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। हादसे में पुत्रवधू राधा का नहर में सुराग न लगने पर ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर मेरठ-करनाल हाईवे नानू पुल पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

6 of 7
गंगनहर
एसपी देहात राजेश कुमार के गाजियाबाद से एनडीआरएफ की टीम बुलवाने के आश्वासन पर जाम खोला गया। वहीं, हादसे के बाद सलावा गांव में शोक की लहर छा गई। गांव में कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले। हुकुम सिंह के घर शोक संवेदना के लिए पहुंचने वालों का तांता लगा रहा। पोस्टमार्टम के बाद रात में तीनों के शव सलावा गांव में पहुंचे। गमगीन माहौल में शवों का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गंगनहर
टायर फटा या झपकी लगी
एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि इंडिगो कार का अगला एक टायर फटा हुआ मिला है। जिससे अंदेशा लग रहा है कि गाड़ी तेज स्पीड में होगी। टायर फटने पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह गंगनहर में समा गई। वहीं ग्रामीणों में चर्चा कि गाड़ी चलाने वाले को झपकी भी आ सकती है, जिसके चलते यह हादसा हुआ है। गाड़ी में सवार लोगों ने कहा कि एक आवाज आई और फिर गाड़ी गंगनहर में गिर गई। फिर क्या हुआ, उनको कुछ भी नहीं पता।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें