फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योति रंधावा से तलाक लेते ही बॉलीवुड में छा गई थी ये एक्ट्रेस, मेरठ से है खास कनेक्शन

Wed, 26 Dec 2018 05:16 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह को हिंदी सिनेमा में उनकी बेहतरीन अदायगी के लिए जाना जाता है। आइटम सॉन्ग 'आओ राजा...' के बाद वह बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। कई बार चिंत्रांगदा अपने हॉट फोटोशूट के लिए भी सुर्खियों में रह चुकी हैं। मशहूर गोल्फर ज्योति रंधावा की पत्नी रह चुकीं इस चॉकलेटी एक्ट्रेस के बारे में आइए जानतें हैं कुछ खास बातें:-
विज्ञापन

2 of 11
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
मशहूर गोल्फर ज्योति सिंह रंधावा को बहराइच के कतर्नियाघाट संरक्षित वन क्षेत्र में शिकार करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। वन विभाग की टीम ने केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। गोल्फर ज्योति रंधावा की पत्नी रह चुकी चित्रांगदा सिंह आज बॉलीवुड का जाना पहचाना नाम हैं लेकिन ये कामयाबी उन्होंने ज्योति रंधावा से तलाक लेने के बाद हासिल की।
विज्ञापन

3 of 11
अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह - फोटो : अमर उजाला
चित्रांगदा सिंह का जन्म राजस्थान के जोधपुर में हुआ है। उनके पिता निरंजन सिंह आर्मी में अफसर थे। वह एक पारंगत कथक नृत्यांगना भी हैं। जैसे ही पढ़ाई पूरी हुई तो चित्रांगदा ने मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग की। इसके बाद उन्हें एक सॉन्ग वीडियो के लिए चुना गया।

 

4 of 11
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
गुलजार के 'सनसेट' नाम के इस वीडियो सॉन्ग पर जब बॉलीवुड निर्देशक सुधीर कुमार का ध्यान चित्रांगदा पर गया तो उन्होंने उन्हें एक फिल्म के लिए साइन कर लिया।
विज्ञापन

5 of 11
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस
चित्रांगदा ने साल 2003 में अपनी पहली फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद वह साल 2005 में फिल्म 'काल' में नजर आईं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाई थी।
विज्ञापन

6 of 11
ज्योति रंधावा - फोटो : अमर उजाला
उनके बड़े भाई एक गोल्फर हैं जिनका नाम दिग्विजय सिंह है। यही नहीं, चित्रांग्दा सिंह ने शादी भी एक गोल्फर से ही की है। जी हां चित्रांगदा सिंह की शादी ज्योति रंधावा से हुई है जो गोल्फ के एक प्रसिद्ध खिलाड़ी हैं। साल 2001 में यह कपल शादी के बंधन में बंधा था।
विज्ञापन

7 of 11
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
चित्रांगदा सिंह की शादी हालांकि ज्यादा दिन नहीं चली और किन्हीं कारणों से इनका साल 2013 में मनमुटाव शुरू हो गया। साल 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम है जोरावर रंधावा। जोरावर अपनी मां यानी चित्रांगदा के साथ ही रहते हैं। 

8 of 11
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
आप शायद यह नहीं जानते होंगे कि एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मेरठ से पूरी की है। जी हां, आर्मी में होने के कारण उनके पिता की पोस्टिंग होती रहती थीं। वह जब छोटी थी तो उनके पिता यूपी के मेरठ में तैनात थे। यहां सोफिया गर्ल्स स्कूल से चित्रांगदा  ने अपनी शुरुआती पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से होम साइंस से स्नातक किया।

9 of 11
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
लंबे समय चित्रांगदा सिंह ने सुधीर मिश्रा निर्देशित फिल्म 'ये साली जिंदगी' में अभिनय किया। इस फिल्म के बाद वह 'देशी बॉयज' में नजर आई। ज्योति रंधावा से मनमुटाव के बाद साल 2013 में वह फिर बड़े पर्दे पर जॉन अब्राहम संग 'आय, मी और मैं' फिल्म में नजर आईं। इसके बाद चित्रांगदा ने साल 2015 में फिल्म गब्बर इज बैक के आइटम सॉन्ग आओ राजा...से बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई। 

 

10 of 11
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
चित्रांगदा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलौवर्स की संख्या काफी बड़ी है। यही नहीं वह ट्विटर पर भी सामाजिक मुद्दो पर अपने ट्वीट करती रहती हैं।

 
विज्ञापन

11 of 11
चित्रांगदा सिंह एक्ट्रेस - फोटो : अमर उजाला
मॉडलिंग की दुनिया में चित्रांगदा एक जाना-माना नाम है और रॉष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मॉडलिंग के जलवे बिखेर चुकी हैं। इसके अलावा वह कई टीवी शो की जज भी रह चुकी हैं। जी हां, 28 मार्च 1976 को जन्मीं चित्रांगदा को देखकर ये अंदाजा लगाना वाकई मुश्किल है कि वह 41 साल की हो चुकी हैं।कुछ दिनों पहले चित्रांगदा ने एक मैग्जीन के लिए एक हॉट फोटोशूट कराया था जिसके बाद वह काफी चर्चा में रहीं। हालांकि अपने लुक्स और स्टाइल से चित्रांग्दा अपने चाहने वालों को हमेशा चौंकाती रहती हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें