Meerut Blue Drum Saurabh Murder Case: मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड को 13 महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन जिस मकान में सौरभ की हत्या कर शव छिपाया गया था वह आज भी बंद है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
मेरठ के ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र में हुए चर्चित सौरभ हत्याकांड को एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन उस घटना की दहशत आज भी इलाके में महसूस की जा सकती है। जिस मकान में सौरभ की हत्या कर उसके शव को काटकर नीले ड्रम में सील कर दिया गया था, उस मकान में आज भी ताला लगा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि आसपास के लोग उस गली से गुजरने में खौफ खाते हैं, इस मकान के सामने से गुजरने में भी असहज महसूस करते हैं।
मकान में स्टेंड पर सूख रहे कपड़े
- फोटो : अमर उजाला
मकान के भीतर का दृश्य आज भी उस रात की कहानी बयां करता है। बरामदे में एक स्टैंड पर सूखते कपड़े टंगे हैं, पास में वॉशिंग मशीन के आसपास कपड़े बिखरे पड़े हैं और एक ओर बच्चों की साइकिल खड़ी है। मकान मालिक का कहना है कि वह मकान बेचना चाहते हैं, लेकिन इस चर्चित हत्याकांड के कारण कोई खरीदार सामने नहीं आ रहा। पुलिस की कार्रवाई के बाद से मकान बंद पड़ा है।
विज्ञापन
3 of 9
मकान जहां रहते थे सौरभ और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान के परिवार को लेकर भी रहस्य
इस मामले में आरोपी मुस्कान रस्तोगी का परिवार भी अब इलाके में दिखाई नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले मुस्कान के पिता के मकान पर 'मकान बिकाऊ है' का पोस्टर लगा था, अब भी हट चुका है और मकान व उससे लगी दुकान दोनों पर ताला लगा हुआ है।
पड़ोसियों के अलग-अलग दावे सामने आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि परिवार मकान बेचकर कहीं चला गया है, जबकि कुछ के अनुसार मुस्कान के पिता की मानसिक हालत ठीक नहीं है और परिवार इलाज के लिए बाहर गया हुआ है। हालांकि इन बातों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
4 of 9
मकान पर लगा ताला
- फोटो : अमर उजाला
13 महीने बाद कोर्ट में हुई दोनों की पेशी
ब्रह्मपुरी के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में करीब 13 महीने बाद आरोपी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को 21अप्रैल 2026 को कोर्ट में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत द्वारा पूछे गए अधिकांश सवालों के जवाब मुस्कान ने 'नहीं' में दिए। उसने यह भी कहा कि उसने न तो नीला ड्रम खरीदा और न ही मेडिकल स्टोर से कोई बेहोशी की दवा ली।
पहली पेशी के दौरान साहिल से हुई थी मारपीट
पेशी के दौरान मुस्कान की बेटी राधा उसकी गोद में थी। उल्लेखनीय है कि 19 मार्च को हुई पहली पेशी के दौरान वकीलों ने साहिल की पिटाई कर दी थी, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसके बाद लंबे समय तक दोनों आरोपियों की पेशी जेल से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कराई जा रही थी। करीब 13 महीने बाद 21 अप्रैल को दोनों को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
6 of 9
21अप्रैल को पेशी के दौरान साहिल-मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
लंदन से लौटे सौरभ की हुई थी हत्या
पुलिस के अनुसार ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) लंदन में नौकरी करता था और 24 फरवरी 2025 को घर लौटा था। 25 फरवरी को पत्नी मुस्कान का जन्मदिन और 28 फरवरी को बेटी का जन्मदिन मनाने के बाद तीन मार्च की रात वारदात हुई।
विज्ञापन
7 of 9
मुस्कान व मृतक साहिल
- फोटो : अमर उजाला
डिनर में नशीला पदार्थ खिलाया, फिर की वारदात
आरोप है कि मुस्कान ने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया और अपने प्रेमी साहिल शुक्ला को बुलाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव के करीब 15 टुकड़े कर उन्हें प्लास्टिक के ड्रम में डालकर ऊपर से सीमेंट-मिट्टी से सील कर दिया गया।
8 of 9
मस्ती में झूमते मुस्कान और साहिल
- फोटो : अमर उजाला
बेटी को मायके में छोड़ा, प्रेमी संग ट्रिप पर गई
हत्या के बाद मुस्कान अपनी बेटी को मायके छोड़कर प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल घूमने चली गई थी। बाद में उसने अपने पिता को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद 18 मार्च को पिता के साथ थाने पहुंचकर मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और आरोपपत्र दाखिल कर दिया।
कोर्ट में पेशी पर लाई गई मुस्कान।
- फोटो : अमर उजाला
केस फैसले के करीब, लगातार लग रहीं तारीखें
अब अदालत में गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं और नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 351 के तहत आरोपियों से पूछताछ की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी साहिल अपनी सफाई में कोई साक्ष्य या गवाह पेश नहीं कर सका है। मामला अब अंतिम बहस के चरण में है और अदालत जल्द ही फैसला सुना सकती है।