फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोस्त बने दुश्मन, कर डाला दोस्ती का कत्ल, जन्मदिन पार्टी में थप्पड़ मारने पर युवक की हत्या

Sat, 16 May 2026 12:18 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर में दोस्त के जन्मदिन समारोह में शिवालाकलां आए अमरोहा के युवक की थप्पड़ मारने के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शराब पार्टी में गाली-गलौज करने और थप्पड़ मारने के विवाद में दोस्तों ने ही वारदात को अंजाम दिया। युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने नूरपुर-अमरोहा मार्ग जाम कर दिया।
विज्ञापन
1 of 9
bijnor murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बिजनौर में दोस्त के जन्मदिन में गाली-गलौज पर थप्पड़ मारने के विवाद में शिवाला कलां आए अमरोहा के लोकेश उर्फ टंडेल की दोस्तों ने ही गोली मारकर हत्या कर दी। दरअसल शिवालाकलां के युवकों के दो गुटों में पहले ही रंजिश चल रही थी। बताया जा रहा है कि इन दोनों गुटों के युवकों से लोकेश की दोस्ती थी। फरवरी माह में शिवाला कलां में युवकों के दो गुटों में झगड़ा हुआ था। 

दोनों ही पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी, जिसमें एक दूसरे ने अपने अपने घर पर पथराव करने का आरोप लगाया था। 14 फरवरी को बाला देवी की ओर से दी गई तहरीर में गांव के ही कई लड़कों पर उनके घर पर पथराव करने और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन

2 of 9
घटना स्थल और लोकेश उर्फ टंडेल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें प्रियांशु और लवी के घायल होने की बात कही गई। इस तहरीर में विशाल पाल भी आरोपी था, अब बृहस्पतिवार को विशाल पाल का ही जन्मदिन मनाया गया। दूसरे पक्ष की ओर से भी पथराव की तहरीर दी गई थी, जिसमें प्रियांशु समेत अन्य लड़कों पर आरोप लगाए गए थे। 

 
विज्ञापन

3 of 9
शिवाला कलां में गोली मारकर युवक की हत्या के बाद सड़क पर जाम लगाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उस वक्त पुलिस ने आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। मगर कहीं ना कहीं इन दोनों ही गुटों में अदावत चल रही थी। अब अमरोहा का लोकेश विशाल पाल के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने आया। शराब पार्टी भी चली, जिसमे गाली गलौज हुई और विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे गुट के आरोपियों ने गोली मारकर लोकेश उर्फ टंडेल की हत्या कर दी। 

4 of 9
यहीं मारी गई थी युवक को गोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बताया जा रहा है कि लोकेश की आरोपियों के साथ भी दोस्ती थी लेकिन शिवालाकलां में चल रही दो गुटों की रंजिश में उसकी हत्या हो गई। नूरपुर अमरोहा मार्ग पर सरेराह इस हत्या को अंजाम दिया गया। घटनास्थल एक आरोपी प्रियांशु के घर के ठीक सामने है।
 
विज्ञापन

5 of 9
लोकेश उर्फ टंडेल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर : जन्मदिन पर शराब पार्टी में थप्पड़ मारने पर युवक की गोली मारकर हत्या
दोस्त के जन्मदिन समारोह में शिवालाकलां आए अमरोहा के लोकेश उर्फ टंडेल (23) की थप्पड़ मारने के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। शराब पार्टी में गाली-गलौज करने और थप्पड़ मारने के विवाद में दोस्तों ने ही वारदात को अंजाम दिया। युवक की हत्या से गुस्साए लोगों ने नूरपुर-अमरोहा मार्ग जाम कर दिया।

 
विज्ञापन

6 of 9
शिवाला कलां में गोली मारकर युवक की हत्या के बाद सड़क पर जाम लगाया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा के गांव अल्हैदादपुर निवासी लोकेश उर्फ टंडेल पुत्र जीवन अपने दोस्त गौतम चौहान निवासी कासमपुर के साथ बृहस्पतिवार की शाम शिवालाकलां निवासी विशाल पाल का जन्मदिन मनाने अमृत सरोवर पहुंचा। वहां पर केक काटने के बाद शराब पार्टी शुरू हो गई। इसमें दोस्तों में गाली-गलौज होने पर लोकेश ने सचिन उर्फ सिंटू को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर वहां मौजूद दोस्त दो खेमों में बंट गए। रात में करीब 10 बजे सचिन पार्टी छोड़कर अपने घर चला गया। करीब 11 बजे सचिन ने लोकेश को अपने घर बुलाया। लोकेश दो दोस्तों के संग सचिन के घर के सामने पहुंचा।
 
विज्ञापन

7 of 9
शिवाला कलां में गोली मारकर युवक की हत्या के बाद सड़क पर जाम लगाकर बैठे लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोप है कि वहां पहले से घात लगाए सचिन, विशाल उर्फ बिच्छू, प्रियांशु चौहान और सिद्धार्थ ने हमला बोल दिया। इस दौरान लोकेश की कनपटी पर गोली मार दी गई। सड़क पर लहूलुहान हालत में गिरे लोकेश को उठाकर कुछ लोगों ने अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने तमंचे से फायर करते हुए उन्हें भगा दिया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकले। सूचना पर एएसपी देहात प्रकाश कुमार, सीओ चांदपुर देश दीपक घटनास्थल पर पहुंचे।
 

8 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को लोकेश के परिजन और गांव के लोग शिवालाकलां पहुंचे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर शाम चार बजे नूरपुर-अमरोहा मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस अफसरों ने जब 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया तब एक घंटे बाद जाम खोला गया। लोकेश के भाई अंकुल चौहान की तहरीर पर सचिन उर्फ सिंटू, विशाल उर्फ बिच्छू, प्रियांशु चौहान और सिद्धार्थ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

9 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
जन्मदिन समारोह में आए युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है।-प्रकाश कुमार, एएसपी देहात।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें