फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर्डर केस: BSP के इस दिग्गज नेता पर हत्या की साजिश का आरोप, शोभापुर में जातीय तनाव

Mon, 17 Dec 2018 02:04 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
sobhapur
मेरठ में आशीष गुर्जर की हत्या का मामला तूल पकड़ने लगा है। आशीष के पिता महकार सिंह ने आरोप लगाया है कि बेटे की हत्या बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने साजिश करके कराई है। आरोप है कि हत्या करने के बाद एक आरोपी ने योगेश वर्मा से फोन पर बात की थी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
sobhapur
महकार सिंह ने अमर उजाला को फोन पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसके बेटे आशीष की हत्या साजिश करके कराई गई है। विगत चार अप्रैल को गोपी हत्याकांड में पहले उसके बेटे को गलत फंसाया गया और अब मार डाला। गोपी की हत्या के बाद से शोभापुर गांव का माहौल खराब कराने की साजिश चल रही थी।
विज्ञापन

3 of 6
योगेश वर्मा का फाइल फोटो
वहीं दो अप्रैल के बाद से बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा गोपी के घर पर आते थे। भीम आर्मी के चंद्रशेखर का भी शोभापुर में आना जाना लगा रहता था। जिससे लोगों में गुस्सा और अपराध के प्रति उत्तेजना बढ़ने लगी थी।

4 of 6
sobhapur
महकार का आरोप है कि उनको अभी पता चला कि एक आरोपी ने आशीष की हत्या के बाद योगेश वर्मा को फोन कर इसकी जानकारी दी। उनको अंदेशा है कि योगेश वर्मा ने साजिश करके आशीष की हत्या कराई है। अब वह योगेश को आशीष की हत्या में 120 बी (साजिशकर्ता) का आरोपी बनाने की मांग पुलिस से करेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
sobhapur
लिखित में दें परिजन
आशीष के परिजनों ने योगेश वर्मा पर साजिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार लिखित में देता है तो योगेश वर्मा का नाम मुकदमे में शामिल कर लिया जाएगा। - रणविजय सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sobhapur
आरोप निराधार है
यह आरोप निराधार है। हो सकता है कि भाजपा के कहने पर मुझे फंसाने की साजिश चल रही हो। आशीष की हत्या से मेरा कोई लेना-देना नहीं है। - योगेश वर्मा, पूर्व विधायक बसपा

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें