फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बेकसूर छात्र का कत्ल, फूटा लोगों का गुस्सा, वाहनों में जमकर तोड़फोड़ और आधा घंटे तक अराजकता का माहौल

Thu, 19 Jan 2023 12:42 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
वाहनों में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
मेरठ में ग्यारवीं कक्षा की छात्रा से प्रेम-प्रसंग करने को लेकर इंटर के छात्र वरुण और सोपिन में तनातनी थी। छात्रा ने वरुण के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर थाने में दी। इसके बावजूद मेडिकल पुलिस गंभीर नहीं हुई। नतीजा बुधवार को बेकसूर कार्तिक भड़ाना की हत्या हो गई। 

बताया गया कि अगर पुलिस कार्रवाई कर देती तो शायद हत्या न होती। इसे लेकर ही लोगों का गुस्सा फूटा और उन्होंने वाहनों में तोड़फोड़ कर बवाल कर दिया। पुलिस के साथ भी भीड़ ने हाथापाई की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि भीड़ ने एक युवक को आरोपी बताकर पीट दिया। इसके बाद माहौल गर्म हो गया था। जागृति विहार को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

3 of 9
छात्र की हत्या का मामला। - फोटो : amar ujala
बुधवार शाम चार बजे कार्तिक अपने दोस्त उज्ज्वल के मामा के बेटे की सगाई में जाने के लिए तैयार हो रहा था। उसके मोबाइल पर दूसरे दोस्त उमंग की कॉल आ गई और कहा कि मुझे भी कार्यक्रम में जाना है। वह उसे जागृति विहार स्थित बीडीएस स्कूल के पास से ले ले। 

4 of 9
वाहनों में तोड़फोड़। - फोटो : amar ujala
कार्तिक अपने दोस्त के साथ कार में सोमदत्त विहार गेट पर पहुंचा, जहां वरुण ने भाई तरुण सहित अन्य छात्रों ने साथ मिलकर उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया, गाड़ी में तीन युवक बैठ थे। वरुण और तरुण ने कार्तिक पर चाकू से ताबड़तोड़ सिर, पेट और सीने पर आठ वार किए।
विज्ञापन

5 of 9
छात्र का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
लहूलुहान होकर कार्तिक जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कार्तिक को उसके दोस्त निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 4:20 बजे कार्तिक के दोस्त और परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां हंगामा शुरू हो गया। 
विज्ञापन

6 of 9
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
कार्तिक के एक दोस्त ने भीड़ में खड़े एक युवक को आरोपी बताकर हमला बोल दिया। भीड़ ने उक्त युवक को पीटा और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। देखते ही देखते वहां बवाल हो गया और घटनास्थल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 30 मिनट तक गढ़ रोड पर अराजकता का माहौल रहा। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए।
विज्ञापन

7 of 9
मौके पर पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala
कार्तिक के चाचा को धमकाने पर हंगामा
माहौल गर्माने पर पुलिस ने लाठी फटकारीं और कार्तिक के चाचा को धमकाया। जिस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया। वह पुलिस से हाथापाई तक करने लगे। थाना पुलिस को भीड़ ने खरीखोटी सुनाई। बाद में एसपी सिटी और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। एसपी सिटी ने लोगों को आश्वासन दिया कि वाहनों में तोड़फोड़ न करें अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

8 of 9
पुलिसफोर्स तैनातय़ - फोटो : amar ujala
छावनी में तब्दील मेडिकल इलाका
भीड़ को पता चला कि आरोपी वरुण व उसका भाई तरुण है, जो कि जागृति विहार सेक्टर-8 के निवासी हैं। भीड़ आरोपियों के घर की तरफ जाने लगी, जिस पर भारी पुलिस फोर्स लगाकर उनको रोका गया। जागृति विहार, सोमदत्त विहार, पोस्टमार्टम हाउस और मेडिकल थाने तक लोगों की भीड़ लगी थी। कानून व्यवस्था देखते हुए पीएसी और क्यूआरटी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स ने मेडिकल इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया।
विज्ञापन

9 of 9
एसएसपी मेरठ। - फोटो : amar ujala
दस गांवों से गुर्जर समाज के लोग पहुंचे
कार्तिक की हत्या का पता लगते ही फफूंडा, जुर्रानपुर, काजीपुर, घनौटा, नवल, हसनपुर सहित 10 गांवों के गुर्जर समाज के लोग मेडिकल कॉलेज में पहुंच गए। उनके साथ अन्य समाज के लोग भी शामिल थे। ग्रामीणों ने मांग की कि कार्तिक के हत्यारोपियों को पुलिस तुरंत गिरफ्तार करे और उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करें। अन्यथा कई गांव के लोग सड़क पर बैठने को मजबूर होंगे। एसएसपी ने आरोपियों पर ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें