फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Pulwama: दोस्त जवान ने सुनाई सेना के शेर की कहानी... कई आतंकियों को कर चुका था ढेर

Tue, 19 Feb 2019 08:51 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
शहीद अजय और उसके दोस्त का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सिपाही अजय कुमार के शहीद होने की खबर उनके गांव के दोस्त फौजी अनिल कुमार के पास सुबह चार बजे ही आ गई थी। सुबह आठ बजे तक वे असमंजस में रहे कि बताएं तो कैसे बताएं। वे अजय के पिता से भी मिले, लेकिन बताया कुछ नहीं। इसी बीच टीवी पर खबरें आना शुरू हो गईं। परिजनों को नाम सुनकर पता चल गया कि बेटा शहीद हो गया है। दोस्त जवान ने सुनाई सेना के शेर की कहानी:-
विज्ञापन

2 of 7
martyr ajay kumar
इसके बाद अनिल से पिता ने पूछा तो उन्होंने बताया कि खबर सही है। सेना का शेर आतंकियों द्वारा धोखे से मारी गई गोली में शहीद हो गया।
विज्ञापन

3 of 7
martyr ajay kumar
बसी टीकरी गांव के अनिल कुमार और अजय पुराने दोस्त हैं। फिलहाल 20 ग्रेनेडियर में नागालैंड में तैनात अनिल कुमार ने बताया कि पिछले साल तक वे जम्मू में साथ-साथ थे। अजय कुमार का चयन कमांडो टीम में हुआ तो उनको 55 आरआर में तैनात कर दिया गया। वे स्पेशल ऑपरेशन की टीम का हिस्सा होते थे।

4 of 7
martyr ajay kumar
बताया गया कि कमांडो टीम में रहते हुए उन्होंने कई आतंकियों को ढेर किया। सर्च ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका में रहते थे।
विज्ञापन

5 of 7
martyr ajay kumar
अनिल कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे जम्मू यूनिट से फोन आया कि उनके पुराने साथी अजय कुमार एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए हैं। इस पर वह बेचैन हो उठे। उन्होंने गांव पतला निवासी सेना से रिटायर्ड विनोद कुमार को फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन

6 of 7
martyr ajay kumar
इसके बाद पूर्व सैनिकों में ये खबर तेजी से फैल गई। सुबह आठ बजे तक परिवार वालों को सेना की तरफ से किसी ने कुछ नहीं बताया। अजय कुमार का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। टीवी पर जब शहीदों के नाम आए तो अनिल और पूर्व सैनिकों ने उनके पिता को बताया कि खबर सही है। अजय शहीद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद गांव समेत आसपास के इलाके में खबर फैल गई। अनिल ने बताया कि  अजय बहुत बहादुर थे। यूनिट के लोगों ने बताया कि आतंकियों ने धोखे से गोली मार दी नहीं तो वो शेर था। किसी को नहीं छोड़ता।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें