फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर ऐसे खुला जानलेवा हमले का राज: सफेद स्कॉर्पियो और काले बैग से पकड़ में आए हमलावर, घर से फरार हुई प्रोफेसर आरती भटेले

Tue, 22 Mar 2022 08:20 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। - फोटो : amar ujala
मेरठ में कृषि विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर गोलियां बरसाने वाले भाड़े के शूटर एक काले बैग और सफेद स्कॉर्पियो की वजह से पकड़ में आ गए। पुलिस ने विश्वविद्यालय से डीन के डिफेंस एंक्लेव स्थित घर तक सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो पर पुलिस टीम की नजरें थम गईं।

11 मार्च की शाम डीन राजबीर सिंह पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं तो एसएसपी प्रभाकर चौधरी खुद घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने पांच टीमें लगाकर इस हाई प्रोफाइल केस की निगरानी खुद शुरू कर दी। लगातार काम करने के बावजूद 18 मार्च की शाम तक पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। प्रापर्टी, लेनदेन, नियुक्तियों का विवाद, रंजिश जैसी सभी लाइनों पर जांच कर पुलिस थक चुकी थी। कहीं भी कोई सुराग नहीं लग रहा था। 
विज्ञापन

2 of 6
एसएसपी ने किया खुलासा। - फोटो : amar ujala
इस पर डीन के घर से विश्वविद्यालय तक जगह-जगह लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। घटनाथल के पास एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में डीन पर गोलियां बरसाने वाले बाइक सवार दो शूटर कैद हुए थे, लेकिन इनके सिर पर हेलमेट लगा था। तमाम कोशिशों के बावजूद इनके चेहरे स्पष्ट नहीं हो सके।
विज्ञापन

3 of 6
हथियार बरामद। - फोटो : amar ujala
वहीं पुलिस ने मोदीपुरम से कंकरखेड़ा तक वारदात से पांच-छह दिन पहले की सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। सात मार्च को एक फुटेज में सफेद रंग की स्कॉर्पियो कंकरखेड़ा में दिखाई दी, जिसमें शख्स दो युवकों को एक काला बैग दे रहा है। यही स्कॉर्पियो डीन के घर के आसपास कैमरे में दो बार दिखाई दी। इस पर पुलिस का शक गहरा गया और उन्होंने आसपास के लोगों को यह फुटेज दिखाई। इससे मुनेंद्र बाना की पहचान हुई। मुनेंद्र बाना को पुलिस ने रविवार शाम को पकड़ लिया। 

4 of 6
हथियार बरामद। - फोटो : amar ujala
पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मुनेंद्र बाना टूट गया और सारा राज उगल दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अनिल बालियान और शूटर आशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात करना कुबूल कर लिया। 
विज्ञापन

5 of 6
हथियार बरामद। - फोटो : amar ujala
घर से फरार हो गई आरती भटेले 
हमले की योजना में मुख्य आरोपी प्रोफेसर आरती भटेले का नाम सामने आया तो पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी। वह घर से फरार मिली। पुलिस को शक कि आरती को जानकारी हो गई थी कि हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरती भटेले और नदीम की तलाश में लगी है। पुलिस ने आरती के परिवार व रिश्तेदारों से भी संपर्क किया है, ताकि कुछ उसका सुराग मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रुपये भी बरामद। - फोटो : amar ujala
जूनियर को चार्ज देने से पहुंचती थी ठेस
पुलिस के अनुसार बिल्डर अनिल ने बताया कि प्रोफेसर आरती भटेले डॉ. राजबीर सिंह के व्यवहार से भी आहत थी। वह कहती थी कि अवकाश पर जाते समय डॉ. राजबीर सिंह डीन का कार्यभार उससे जूनियर डॉ. विजय को देकर जाते हैं। इससे उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें