फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहादत को सलाम : सिक्किम में शहीद हुआ मेरठ का लाल, पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sun, 30 May 2021 09:18 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
martyr Cpt. shreyansh sharma - फोटो : amar ujala
उत्तरी सिक्किम की 15 हजार फीट की चोटी पर देश की रक्षा कर रहे मेरठ के मटौर निवासी कैप्टन श्रेयांश  कश्यप शहीद हो गए। वर्ष 2019 में 108 इंजीनियर रेजीमेंट की बॉम्बे सैपियर्स में उन्हें आठ जून 2019 को पहली तैनाती मिली थी। 

शनिवार देर रात उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पर पहुंचा, जहां  रविवार सुबह उनके पैतृक गांव मटौर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मौके पर सैंकड़ों की संख्या में लोग शहीद के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे।

 
विज्ञापन

2 of 5
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जमा हुए लोग - फोटो : amar ujala
इसके बाद वह उत्तरी सिक्किम में 27 एमटीएन डिव में तैनात थे। अधिक ऊंचाई पर निगरानी के वक्त ही उनके सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें उल्टियां शुरू होने लगी। कैप्टन श्रेयांश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

 
विज्ञापन

3 of 5
कैप्टन श्रेयांस  कश्यप शहीद - फोटो : amar ujala
सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार उनके परिवार में पिता शिव गोविंद सिंह, माता सीमा सिंह, बहन सृष्टि और भाई शिवांश हैं। उनके शहीद होने पर बॉम्बे सैपियर्स ने शोक व्यक्त किया है।

4 of 5
शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचने पर मौके पर जमा लोग - फोटो : amar ujala
पश्चिमी यूपी सब एरिया के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद श्रेयांश  कश्यप का पार्थिव शरीर शनिवार देर रात उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। युवा शहीद श्रेयांश कश्यप अमर रहे के नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शहीद बेटे का पार्थिव शरीर को देखकर विलाप करती शहीद की मां व बहनें - फोटो : amar ujala
ग्रामीणों का कहना है कि कैप्टन श्रेयांश बेहत हसमुख और अच्छे स्वाभाव के थे। उन्होंने 15 हजार फीट की उंचाई पर देश की रक्षा करते हुए शहादत पाई है। पूरा गांव उन्हें अंतिम सलामी देने पहुंचा है। वहीं, जवान की शहादत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें