फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटा गम का पहाड़: कोरोना ने उजाड़ दिया हंसता-खेलता परिवार, दो इंजीनियर भाइयों की मौत से सदमे में परिजन

Fri, 28 May 2021 12:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मेरठ में कोरोना: दोनों भाइयों का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
कोरोना के कहर से कई परिवार उजड़ गए हैं। बच्चे अनाथ हो गए हैं और बूढ़े मां-बाप अपने जवान बेटों की याद में तिल-तिल मर रहे हैं। ऐसा ही मामला मेरठ के शास्त्री नगर से सामने आया है। यहां सेक्टर-10 निवासी दो इंजीनियर भाई पांच दिन के अंतराल पर दुनिया छोड़कर चले गए। एक भाई की तो चार माह की बेटी है। परिवार जवान बेटों की मौत से पूरी तरह टूट चुका है। 

वकार हुसैन जैदी नगर निगम से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। उन्होंने अपने तीनों बेटे रजा हुसैन जैदी, शुजा हुसैन जैदी व मुर्तजा हुसैन जैदी को मेहनत और लगन से पढ़ाया। दोनों बड़े बेटे रजा व शुजा को इंजीनियर बनाया। इनकी पढ़ाई के लिए पिता वकार ने गांव की जमीन तक बेच दी थी। रजा ने कंप्यूटर साइंस व शुजा ने केमिकल से इंजीनियरिंग कर नौकरी शुरू की। छोटा बेटा एक निजी बैंक में नौकरी कर रहा है। सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अचानक महामारी ने परिवार को चपेट में ले लिया। 22 मई को बड़े बेटे रजा हुसैन जैदी (28 वर्ष) की तबीयत खराब हो गई। उसे आनंद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो घंटे बाद ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

2 of 5
युवक का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
डॉक्टरों ने बताया कि फेफड़ों में संक्रमण बढ़ जाने के कारण मौत हुई है। वहीं शुजा हुसैन जैदी (25 वर्ष) ने 26 मई की रात में दुनिया को अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन

3 of 5
शुजा हुसैन जैदी का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि शुजा की कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद निगेटिव भी आ गई थी। लेकिन उसके फेफड़ों में भी संक्रमण अधिक फैल गया था। 

4 of 5
रजा हुसैन जैदी। - फोटो : amar ujala
रजा हुसैन की है चार महीने की बेटी
करीब डेढ़ साल पहले रजा हुसैन जैदी का निकाह जेहरा जैदी के साथ हुआ था। चार महीने पहले बेटी पैदा हुई तो घर में खुशी का माहौल था। क्योंकि रजा हुसैन तीन भाई थे, उनके कोई बहन नहीं थी। घर में बेटी के आने से सभी खुश थे। लेकिन पता नहीं हंसते-खेलते परिवार को किसकी नजर लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
वहीं अब परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं। पत्नी, मां सहित परिवार के सदस्यों व दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोस्तों ने बताया कि दोनों भाई बहुत ही अच्छे स्वभाव के थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें