फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेजर केतन शर्मा तुम्हें नमन: शहीद के इंतजार में बिछाई फूलों की चादर, अद्भुत अंदाज में दी श्रद्धांजलि

Tue, 18 Jun 2019 03:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
Major Ketan Sharma - फोटो : अमर उजाला
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के अच्छाबल इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए मेरठ के लाल केतन शर्मा का पार्थिव शरीर आरवीसी से रवाना होकर उनके घर पहुंच गया है। भारत मां पर कुर्बान हुए जांबाज शहीद बेटे के इंतजार में यहां पूरे रास्ते पर लोग पलक-पांवड़े बिछाए खड़े रहे। सड़क पर फूलों की चादर बिछा दी-
विज्ञापन

2 of 7
मेरठ पहुंचा शहीद मेजर का पार्थिव शरीर - फोटो : अमर उजाला
शहीद मेजर केतन की एक झलक पाने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं आरवीसी से कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी स्थित आवास तक लोगों ने सड़क पर रंग-बिरंगे फूलों की चादर बिछा दी।
 
विज्ञापन

3 of 7
सड़क पर बिछाए फूल - फोटो : अमर उजाला
कई स्थानों पर लोग समूह बनाकर खड़े रहे और भारत माता की जय और मेजर केतन भाई हमारा के नारे लगाते रहे। 
 

4 of 7
शहीद मेजर केतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
सड़क के दोनों ओर  खड़े लोगों ने उन्हें आखिरी सलामी दी। शहीद मेजर केतन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास से सूरज कुंड ले जाया जाएगा जहां उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 7
शहीद मेजर केतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
कई युवा हाथ में तिरंगा लेकर शहीद मेजर केतन की जय जयकार करने नजर आए। यहां एक युवक ने तिरंगे के साथ अनोखे अंदाज में शहीद जांबाज को श्रद्धांजलि दी। लोगों ने आतंकी हमलों के विरोध में नारेबाजी की। 
विज्ञापन

6 of 7
शहीद मेजर केतन शर्मा - फोटो : अमर उजाला
शहीद के पैतृक आवास पर जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पहुंचा, यहां घरों की छतों पर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अंतिम यात्रा में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
शहीद मेजर केतन शर्मा की अंतिम यात्रा में मुस्लिम समुदाय की महिलाएं भी पहुंची। 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें