फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में प्रेमी युगल ने दी जान: 'मैं शिवांक त्यागी...', युवक और युवती ने सुसाइड नोट में लिखी ये बातें; पढ़ें

Thu, 16 Jan 2025 11:35 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut Suicide Case: मेरठ के खरखौदा थाना इलाके में बुधवार को प्रेमी जोड़े शिवांक त्यागी (24) और सोनाली (23) ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। युवती के घर में उसकी हल्दी की रस्म होनी थी। शुक्रवार को उसकी शादी थी। 
विज्ञापन
1 of 8
suicide in meerut - फोटो : अमर उजाला
Couple Committed Suicide In Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्रेमी युगल ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। खरखौदा थाना इलाके में बुधवार को प्रेमी जोड़े शिवांक त्यागी (24) और सोनाली (23) ने कार में तड़पते हुए मिले थे, दोनों को परिवार ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन पहले युवक और युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी मिली है कि युवती के घर में उसकी हल्दी की रस्म होनी थी। शुक्रवार को उसकी शादी थी। युवक का भी दूसरी जगह रिश्ता तय हो गया था। लेकिन दोनों अलग-अलग शादी से नाखुश थे। दोनों बुधवार को खौफनाक कदम उठा लिया। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। वहीं, कार में सुसाइड नोट भी मिला है। एक ही पेज पर दोनों ने अपनी-अपनी बातें लिखीं हैं। आइए जानते हैं उन्होंने सुसाइड नोट में क्या लिखा है।
विज्ञापन

2 of 8
शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सुसाइड नोट में लिखा- हमारी मौत का कोई जिम्मेदार नहीं
पुलिस ने मौके पर दोनों के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। युवक ने लिखा 'मैं शिवांक त्यागी अपनी मौत का खुद जिम्मेदार हूं। मेरे जाने के बाद किसी को परेशान नहीं किया जाए, यह बात में अपने पूरे होश में लिख रहा हूं। मेरे जाने के बाद लड़की के परिवार वालों को परेशान न किया जाए। इसी कागज पर सोनाली ने भी यह उक्त शब्द लिखे हैं। शिवांक ने यह पत्र अपनी कार में छोड़ा है।

 
विज्ञापन

3 of 8
शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए भेजती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इकलौता था शिवांक, चाचा की ससुराल से तय हुआ था रिश्ता
शिवांक के चाचा उमेश त्यागी खरखौदा व्यापार मंडल के अध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष हैं। शिवांक का रिश्ता भी परिजनों ने चाचा उमेश की ससुराल में तय कर दिया था। अंगूठी पहनाने की रस्म भी हो चुकी थी। वह भी घर में इकलौता बेटा था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि शिवांक ऐसा कदम उठा सकता है। रात में ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव अपने साथ घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।

 

4 of 8
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
युवती की शादी के निमंत्रण का वीडियो हुआ वायरल
इस घटना के बाद सोनाली की शादी के निमंत्रण का वीडियो वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि इसे रिश्तेदारों को भेजने के लिए तैयार कराया गया था। इसमें बैकग्राउंड में गीत बज रहा है। साथ ही 15 जनवरी की हल्दी, 17 जनवरी की मेहंदी और 18 जनवरी को शादी की बात लिखी है।

 
विज्ञापन

5 of 8
युवक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हल्दी की रस्म से पहले युवती ने प्रेमी संग खाया जहर
पुलिस ने बताया कि अतराड़ा गांव निवासी शिवांक त्यागी और पड़ोस के बावनपुरा की सोनाली के बीच तीन साल से प्रेम संबंध थे। युवती एनसीआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में क्लर्क थी। उसके पिता भी वहीं नौकरी करते हैं। शिवांक अपने चाचा भाजपा नेता उमेश त्यागी के साथ हार्डवेयर की दुकान चलाता था।

 
विज्ञापन

6 of 8
युवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रेम संबंधों का पता चलने पर युवती के परिजनों ने विरोध किया और खरखौदा निवासी पुलिसकर्मी से उसकी शादी तय कर दी। मंगलवार को युवती के परिजन सगाई लेकर गए थे। बुधवार दोपहर हल्दी की रस्म होनी थी। सुबह सोनाली शादी की खरीदारी की बात कहकर घर से निकली। 

 
विज्ञापन

7 of 8
प्रेमी युगल के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युगल कार में तड़पते हुए मिले
गांव के बाहर से प्रेमी कार में उसे ले गया। दोपहर में शिवांक ने परिजनों को फोन किया और बताया कि दोनों ने एक साथ जहर खा लिया है। परिजन तलाश करते हुए बिजली बंबा चौकी क्षेत्र में काजीपुर गांव के पास पहुंचे तो दोनों कार में तड़पते हुए मिले। परिजनों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। 

 
विज्ञापन

8 of 8
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
उपचार के दौरान शाम को पहले युवक और फिर युवती ने दम तोड़ दिया। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। दोनों का हस्तलिखित सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें