मुजफ्फरनगर में कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
कोहरे से जनजीवन प्रभावित, ठिठुरते हुए स्कूल गए बच्चे
मुजफ्फरनगर में मंगलवार देर रात शुरू हुआ कोहरा बुधवार सुबह तक छाया रहा। एक पखवाड़े के बाद बुधवार को स्कूल खुले तो सुबह के समय कोहरा और सर्दी के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। हाईवे के साथ ही शहर में भी दस मीटर तक दूरी पर कुछ दिखाई नही दे रहा था। जानसठ, तितावी क्षेत्र में कोहरे में कई वाहन आपस में टकरा गए। इन हादसों में पांच लोग घायल हुए। पीनना के पास कोहरे के कारण ट्रक पलट गया।