फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: आपसी रंजिश या फिर युवती से प्यार, नहीं खुला तालिबानी कत्ल का राज, संगीनों के साए में हुआ अंतिम संस्कार

Thu, 29 Sep 2022 02:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
बहनों का रो-रोकर बुरा हाल। - फोटो : amar ujala
मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र के खजूरी गांव में दीपक त्यागी का कत्ल तालिबानी अंदाज में किया गया। सिर कटे शव को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। पुलिस के लिए यह मामला जहां पेचीदा होता जा रहा है वहीं दीपक का कटा सिर ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती बन गया। रातभर परीक्षितगढ़ पुलिस और एसओजी ने खजूरी गांव के पास नाले में सर्च अभियान चलाया लेकिन सफलता नहीं मिली। अभी तक की जांच-पड़ताल में सामने आया कि दीपक की हत्या के पीछे प्रेम-संबंध या फिर रंजिश हो सकती है। प्रेमिका समेत कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं बुधवार शाम को दीपक के सिर कटे शव का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस ने प्रेमिका सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। वीभत्स तरीके से हत्यारों ने दीपक की हत्या को अंजाम दिया। गांव मुख्य रास्ते पर गन्ने के खेत में पड़े खून के छींटे इस वारदात की बर्बरता को बयां कर रहे थे। फॉरेंसिक टीम ने बताया कि सिर काटने के बाद 20 मीटर तक कातिल उसको घसीटते हुए ले गए। शायद उसके बाद बोरे में रखकर ले गए होंगे। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। आगे विस्तार से जानें आखिर कैसे हत्यारों ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

2 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बुधवार देर रात तक परीक्षितगढ़ पुलिस और एसओजी ने घंटों तक युवक का कटा सिर और कातिलों को ढूंढने का प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार दीपक की जेब से सोनू वाल्मीकी का मोबाइल मिला है, जिससे दोनों सिम गायब थे। पुलिस ने दीपक और सोनू के मोबाइल की सीडीआर निकाली। इसके बाद खजूरी के बराबर वाले गांव अहमदनगर बढ़ला निवासी दीपक की प्रेमिका, एक अन्य महिला सहित पांच लोगों को पूछताछ के लिए उठाया। इनसे पूछताछ जारी है। 

यह भी पढ़ें: UP: नहीं देखी होगी नीलगाय की ऐसी भयंकर लड़ाई, देखने के लिए ठहर गए पर्यटक, कैमरे में किया कैद
विज्ञापन

3 of 6
गांव में पुलिस तैनात। - फोटो : amar ujala
वहीं पीड़ित परिवार ने मंगलवार को मृतक कटा सिर बरामद किए बिना शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। इसके चलते रातभर परिजन शव घर लेकर बैठे रहे। बुधवार सुबह एसएसपी, एसपी देहात समेत पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया और परिवार को आश्वासन दिया कि कटा हुआ सिर भी बरामद करेंगे और कातिलों को भी जल्द पकड़ेंगे। इस आश्वासन पर शाम को संगीन के साए में शव का अंतिम संस्कार किया गया। कुछ ग्रामीणों ने रोष जताते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस अधिकारी इन ग्रामीणों के सामने शांति की अपील करते रहे।
 

4 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रातभर बिलखते रहे परिजन, नेताओं का लगा तांता 
घटना की जानकारी मिलने पर राज्यमंत्री दिनेश खटीक, भाजपा नेता अजित सिंह और ब्लाक प्रमुख सहित भाजपा के कई नेता खजूरी गांव पहुंचे। उन्होंने भी आश्वस्त किया कि मामले का जल्द खुलासा करवाया जाएगा। अधिकारियों से भी बात की गई।
विज्ञापन

5 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
मंत्री खटीक ने कहा कि देहात में रोजाना लूट, डकैती और हत्या की वारदात हो रही है। पुलिस उसे कंट्रोल करने में पूरी तरह से फेल है। बुधवार शाम भाजपा के पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी भी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। परिजनों को सांत्वना देकर मुख्यमंत्री के पीएसओ से फोन पर घटना के बारे में अवगत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विलाप करते परिजन। - फोटो : amar ujala
मृतक का कटा सिर ढूंढने के लिए पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है। कई बिंदुओं पर जांच के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। पुलिस कातिलों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल लगाया हुआ है।  -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें