महिलाओं ने जमकर डांस किया और रेवड़ी, गजक, मूंगफली आदि का प्रसाद वितरित किया। दीपक, गिरीश सूरी, रामबली, बाबूराम, राजेश, विपिन, मीनू, नीतू सिंह, पंकज सिंह, कनिका आदि मौजूद रहेे। वहीं गंगानगर स्थित पूर्व महापौर हरिकांत अहलुवालिया के आवास पर लोहड़ी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिवा अहलुवालिया, युतिका, परमवीर, डॉक्टर अनुपमा, विनोद गौड़, पार्षद गुलबीर सिंह, अंकित शर्मा रहे।