फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर लॉकडाउन ने बाजार को दिया 1 हजार करोड़ का फटका, महामारी के दौर में जनता हलकान, व्यापारी परेशान

Sat, 23 May 2020 06:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • हर साल ईद पर बाजार को मिलती थी करोडों की डोज  
  • शहर के मुख्य बाजारों में कपड़ा, खाद्य सामग्री और अन्य सामान की होती थी जबरदस्त बिक्री
विज्ञापन
1 of 7
गलियां, सड़कें सब सूना - फोटो : amar ujala
कोरोना वायरस ( कोविड -19 ) से कारण जारी लॉकडाउन से सभी उद्योग और व्यापार पूरी तरह बंद हैं। वहीं लॉकडाउन ने ईद पर होने वाली खरीदारी के लिए बाजार को करीब 1 हजार करोड़ का फ़टका दिया है। गलियां, सड़कें सब सूना है। यहां तक बाजारों में भी कोई हलचल दिखाई नहीं दे रही है। आगे स्लाइड्स में जानें इस साल कैसा है ईद पर बाजार का हाल :-
विज्ञापन

2 of 7
दुकानों पर लटके हैं ताले - फोटो : amar ujala
ईद पर करोड़ों की डोज से कपड़ा, खाद्य, ज्वैलरी, अन्य बाजर झूमता नजर आता था। लेकिन कोरोना वायरस ने व्यापारियों को इस ईद पर निराश कर दिया। सिवालखास, हस्तिनापुर, कैंट, किठौर, सरधना, मेरठ शहर और दक्षिण क्षेत्र में मुस्लिमों की आबादी बच्चों सहित करीब 10 लाख है। जिसमें कुल परिवारों की संख्या करीब 1 लाख 50 हजार है।

 
विज्ञापन

3 of 7
बाजारों में लाॅकडाउन की राहत अवधि में ही दिखी भीड़ - फोटो : amar ujala
रमजान महीने में खाद्य सामग्री की मांग अधिक बढ़ जाती है। जिसमें फल और राशन  की बिक्री आम दिनों की अपेक्षा कई गुना बढ़ जाती है। आम दिनों की अपेक्षा इस बार बाजारों में बिक्री कम हुई।

बल्कि ईद पर रेडीमेड, कपड़ा, जूता, ज्वैलरी और खाद्य सामग्री की जबरदस्त बिक्री मार्केट को करोड़ों की डोज देती है। विशेषज्ञों की मानें तो जनपद का ईद का कारोबार 1 हजार करोड़ को पार कर जाता है। लेकिन लॉकडाउन ने सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

4 of 7
लॉकडाउन मेरठ - फोटो : amar ujala
ईद पर शहर के मुख्य बाजार वैली बाजार, घंटाघर, लालकुर्ती, आबूलेन, सेंट्रल मार्केट, भगत सिंह मार्केट, लिसाड़ी रोड सहित अन्य बाजारों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती थी। लेकिन इस बार बाजार में वो रौनक देखने को नहीं मिल सकी।

जिससे व्यापारी भी परेशान नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बॉक्स ऑफिस पर इस ईद पर सलमान खान की फ़िल्म के लिए उमड़ी भीड़ नहीं नजर आएगी। जो सिनेमाघरों को लाखों का कारोबार देकर जाती थी।
 
विज्ञापन

5 of 7
Eid Meerut - फोटो : amar ujala
ईद के बाद मुस्लिमों शादी भी बाजार को देती थी तेजी ईद के बाद मुस्लिमों में शादी की तैयारियां भी तेज हो जाती थी। क्योंकि ईद के चांद दिखने के बाद शादी करना मुस्लिमों में खास पसन्द किया जाता है।

लेकिन इस बार अधिकतर परिवारों में शादी स्थगित कर दी गईं हैं। कुछ परिवारों ने तो रमजान में ही चंद लोगों को बारात में लेजाकर निकाह पढ़वा दिया। क्योंकि लॉकडाउन कब तक रहे इसका इन्जार न करते हुए ईद का इंतजार नहीं किया।
विज्ञापन

6 of 7
सूने पड़े बाजार - फोटो : amar ujala
ऐसे में बाजार को चारों ओर से मार पड़ती दिखाई पड़ रही है। जिससे उबरने के लिए काफी समय लग सकता है। भगत सिंह मार्केट व्यापारी नेता अकरम गाजी ने बताया भगत सिंह मार्केट में ईद से 15 दिन पहले पैर रखने की जगह नहीं होती थी। जो ईद होने के बाद ही खत्म होती थी। लेकिन इस बार बाजार में सभी दुकानों पर ताले लटके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Ramzan - फोटो : amar ujala
दुकानदार अब परेशानी में हैं, बिजली के बिल, दुकान का किराया बराबर चढ़ रहा है। जिसके बारे में कोई मदद नहीं करेगा।  व्यापारी हाजी आसिफ ने बताया ईद पर बाजार में रौनक के साथ जमकर पैसा बरसता था। लेकिन कोरोना वायरस के कारण बंद बाजार अब व्यापारियों को परेशानी में डाल रहा है। पूरे साल की खरीदारी के मुकाबले ईद पर जबरदस्त खरीदारी होती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें