बाजार में लगी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए लॉकडाउन 4.0 में भी राहत नहीं मिलेगी। वहीं शुक्रवार को शहर में लोगों का अधिक आवागमन रहा। यही हाल शहर के मुख्य बाजारों में भी देखने को मिला। बाजारों में लोगों की काफी भीड़ रही।
ये इलाके कंटेनमेंट जोन घोषित
समस्त नगर निगम (वार्ड 6, 10, 28, 31 को छोड़कर), कैंट बोर्ड, कस्बा सिवाल खास, गांव नारंगपुर, गांव पूठा (थाना टीपीनगर), मोहल्ला कस्सावान, सरधना, गांव जलालपुर, हस्तिनापुर, नगर पंचायत बहसूमा, गांव पनवाड़ी, ब्लॉक दौराला, गांव अतराडा खरखौदा, गांव रोहटा, पुराना डाकखाना बड़ी मस्जिद के पास।