महिला की पिटाई करता लेखपाल
- फोटो : अमर उजाला
शेरकोट क्षेत्र के गांव हरेवली निवासी सुरेश सिंह की पत्नी राजकली ने बताया कि साल 2012-13 में ग्राम समाज की जमीन का पट्टा आवंटन के लिए ग्राम प्रबंधन समिति ने उसके नाम प्रस्ताव किया था, लेकिन प्रस्ताव को एसडीएम धामपुर ने खारिज कर दिया था। आरोप है कि हलका लेखपाल सतेंद्र ने पट्टा दिलाने की एवज में उससे 80 हजार रुपये लिए थे, लेकिन प्रस्ताव खारिज होने पर भी लेखपाल ने पैसे नहीं लौटाए। वह कई बार लेखपाल से रकम वापस करने की मनुहार कर चुकी है, लेकिन वह टालता रहता था।