फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लता मंगेशकर के लिए ऐसी दीवानगी: मेरठ के यह शख्स तस्वीरों के साथ अकेले बिता रहे जीवन

Mon, 09 Sep 2019 04:34 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
लता मंगेश्कर के फैन गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मैलॉडी क्वीन लता मंगेशकर के यूं तो करोड़ों फैन्स हैं लेकिन मेरठ निवासी गौरव शर्मा की लता मंगेशकर के प्रति दीवानगी जानकर आप भी हक्के-बक्के रह जाएंगे।

बॉलीवुड सेलिब्रिटी के साथ सेल्फी लेने और उनके लिए हाथ से फोटो बनाकर भेजने वाले फैन्स के बारे में आपने जरूर सुना होगा लेकिन गौरव शर्मा ने अपनी पूरी जिंदगी स्वर साम्राज्ञी, स्वर कोकिला लता मंगेशकर के नाम कर दी। देखें आखिर क्यों खास और सबसे अलग है लता जी का यह प्रशंसक: -
विज्ञापन

2 of 5
लता मंगेश्कर के फैन गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
मेरठ निवासी गौरव शर्मा लता मंगेशकर के जबरदस्त फैन हैं। गायिका पर लिखी गई हर एक किताब उनके पास है यहां तक कि पाकिस्तानी और ऑस्ट्रेलियन लेखकों के द्वारा लिखी गई किताबें भी उनके घर में सजी हैं।

यही नहीं गौरव के घर में लता मंगेशकर की बड़ी से लेकर छोटी सैंकड़ों तस्वीरें मौजूद हैं। लेकिन खास बात यह है कि वह इन तस्वीरों के साथ अपने घर में अकेले रहते हैं। 

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की 'सौगंध मुझे इस मिट्टी की' कविता पर लता मंगेशकर ने गाया गीत 

दरअसल गौरव 36 साल के हैं लेकिन उन्होंने अभी तक शादी नहीं की। इसके पीछे की वजह है लता मंगेश्कर, जी हां गौरव के मुताबिक उनकी जिंदगी में लता मंगेश्कर के अलावा किसी अन्य महिला के लिए जगह नहीं है।  
विज्ञापन

3 of 5
लता मंगेश्कर के फैन गौरव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
गौरव ने लता मंगेशकर के कॅरियर की प्रमुख बातों से लोगों को रुबरू कराने के लिए घर में ही संग्रहालय बना लिया। उनके घर का हर कोना लता जी के जीवन से जुड़े किस्से को बयां करता है।

दस साल से संग्राहलय में जानकारी के तिनके जोड़ रहे गौरव के पास लता जी के इंटरव्यू, पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित खबरें, उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें, उनके वास्तविक हस्ताक्षर व जन्मकुंडली से लेकर उनके द्वारा हर भाषा में गाए हुए गीत, भजन, सीडी, रिकॉर्डिंग व शोधपत्र मौजूद हैं। लता जी के जीवन पर आधारित हिंदी अंग्रेजी व मराठी भाषाओं में लिखी गई पुस्तकें भी उनके पास हैं। 

4 of 5
naushad, lata mangeshkar - फोटो : social media
यह भी पढ़ें: अब लता मंगेश्कर ने भी सरकार के इस फैसले का किया कड़ा विरोध, बोलीं- बहुत दुख की बात...

लता मंगेशकर से इस कदर प्रभावित होने के पीछे भी एक कहानी है जो उन्होंने अमर उजाला से साझा की। पेशे से शिक्षक गौरव के अनुसार उनकी स्वर्गीय नानी उन्हें लता मंगेश्कर की कहानियां सुनाती थी जिसमें उन्होंने लता जी के संघर्ष से सीख लेने शिक्षा दी।

नानी की वे कहानियां गौरव के जेहन में इस तरह समाईं कि उन्होंने यह फैन क्लब बना लिया। अब वह अपने मित्रों व युवाओं को लता जी के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लता मंगेशकर
प्राथमिक विद्यालयों में सजाईं लता वाटिका

पेशे से शिक्षक गौरव के लता मंगेशकर फैन क्लब से युवा बच्चे और दिव्यांग विशेष रूप से जुड़े हैं। शहर के पांच प्राथमिक विद्यालयों में ये टीम लता वाटिका बना चुकी है। क्लब का उद्देश्य संगीत के साथ पर्यावरण संरक्षण व बेटी बचाओ पर भी काम करना है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें