मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (कैंपस) की राजनीति से शुरू हुआ सोमेंद्र तोमर का सफर मंत्री पद पहुंच गया है। मेरठ की दक्षिण सीट से लगातार दो बार विधायक चुने जाने के बाद उन्हें योगी के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। मेरठ के लिए खुशी की बात है कि सोमेंद्र तोमर को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री बनाया गया है। सोमेंद्र तोमर ने शुक्रवार को लखनऊ में राज्यमंत्री पद की शपथ ले ली है।
राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने 1995 में यूपी बोर्ड से हाई स्कूल पास की। इसके बाद उन्होंने 1997 में यूपी बोर्ड से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए 2000 में सीसीएसयू यूनिवर्सिटी से बीएससी की पढ़ाई पूरी की। फिर उन्होंने 2002 में सीसीएसयू से ही एमएससी की पढ़ाई को पूरा किया। सोमेंद्र तोमर ने इससे आगे भी अपनी पढ़ाई को जारी रखा।