फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: देखें आखिर कौन हैं विश्वकप में धमक दिखाने वाले क्रिकेटर मयंक अग्रवाल

Wed, 03 Jul 2019 01:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 10
मयंक अग्रवाल क्रिकेटर - फोटो : सोशल मीडिया
विजय शंकर की जगह टीम का हिस्सा बने मयंक अग्रवाल विश्व कप में अपनी बल्लेबाजी की धमक दिखाएंगे। मयंक मूलरूप से सहारनपुर के रहने वाले हैं। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर कौन है टीम इंडिया का ये नया चेहरा-
विज्ञापन

2 of 10
मयंक अग्रवाल क्रिकेटर - फोटो : अमर उजाला
विश्वकप की टीम में उनका चयन होने से परिवार में खुशी की लहर है। उनके दादा के छोटे भाई का कहना है कि पोते को सलामी बल्लेबाज के तौर पर बल्लेबाजी करते देख गर्व महसूस होगा। 
 
विज्ञापन

3 of 10
मयंक अग्रवाल क्रिकेटर - फोटो : सोशल मीडिया
मयंक अग्रवाल के दादा रविंद्र अग्रवाल के छोटे भाई सुशील अग्रवाल सहारनपुर में इंडियन हर्ब्स कंपनी के मालिक हैं।

4 of 10
मयंक अग्रवाल क्रिकेटर - फोटो : अमर उजाला
1996 तक रविंद्र अग्रवाल भी सहारनपुर में रहकर कारोबार करते थे। इसके बाद वह बेंगलुरु शिफ्ट हो गए थे। मयंक की परवरिश बेंगलुरु में ही हुई है। यहां बिशप कॉटन बॉयज स्कूल और जैन विश्वविद्यालय से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की है। 
विज्ञापन

5 of 10
मयंक अग्रवाल क्रिकेटर - फोटो : सोशल मीडिया
मयंक अग्रवाल ने आशिता सूद से शादी की है। उनकी पत्नी पेशे से वकील और बिजनेस डेवलपर हैं। मयंक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ढेर सारी तस्वीरें मयंक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
मयंक अग्रवाल क्रिकेटर - फोटो : अमर उजाला
मयंक दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। मंयक को विश्व कप में भारतीय टीम की ओर से ओपनिंग करते हुए देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी बेकरार हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 10
मयंक अग्रवाल क्रिकेटर - फोटो : अमर उजाला
मयंक का 2018  में टेस्ट डेब्यू यादगार रहा। उन्होंने अपनी पहली पारी में 76 रन बनाए। वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, राइजिंग पुणे सुपरजायंट , दिल्ली डेयरडेविल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए भी खेल चुके हैं। 

8 of 10
मयंक अग्रवाल क्रिकेटर - फोटो : सोशल मीडिया
सलामी बल्लेबाज हैं मयंक अग्रवाल 
मयंक अग्रवाल कर्नाटक के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते रहे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के घरेलू सत्र में 2017-18 में सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे ज्यादा 2253 रन बनाए और नया कीर्तिमान अपने नाम किया था। 
 

9 of 10
मयंक अग्रवाल क्रिकेटर - फोटो : सोशल मीडिया
2010 के आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में, तो साल 2008-09 में अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सुर्खियों में आए थे।
विज्ञापन

10 of 10
मयंक अग्रवाल -टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम में खेल चुके हैं और कई बार क्रिस गेल के साथ आईपीएल मैचों में ओपनिंग कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें