फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता अभियान: महिला पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं में भरा मुश्किलों से लड़ने का जोश

Wed, 03 Jul 2019 01:57 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 7
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
महिलाएं किसी से कम नहीं हैं, घर से लेकर राजनीति तक, जमीन से लेकर आसमान तक लड़कियों ने अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। लड़कियों को कमजोर समझने वाले भूल कर रहे हैं। लड़कियां सीता हैं तो लक्ष्मीबाई भी हैं। लड़कियों को सिर्फ आत्मविश्वास दिखाने की जरूरत है। फिर किसी की हिम्मत नहीं कि उनकी तरफ आंख उठाकर देख सके। लड़कियां आत्मविश्वास बढ़ाएं, अपराजिता बनकर दिखाएं, समाज में अपनी अलग पहचान बनाएं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में नवीननगर स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज में बालिका सुरक्षा जागरूकता अभियान और अमर उजाला की अनूठी मुहिम अपराजिता के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। छात्राओं में न सिर्फ आत्मविश्वास जगाया, बल्कि उन्हें असामाजिक तत्वों से स्वयं को बचाने और आगे बढ़ने के टिप्स दिए। छात्राओं को 1090, 100 और 181 हेल्पलाइन के प्रयोग की जानकारी दी। कॉलेज प्रधानाचार्या सरिता सिंह ने कहा कि छात्राएं अपने परिवार की लाडली होती हैं। छात्राएं सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें और साहसी बनें। पढ़ाई से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। कॉलेज प्रबंध समिति के पदाधिकारी आरके शर्मा ने कहा कि कॉलेज प्रशासन छात्राओं की मदद के लिए तैयार है। छात्राओं को कोई भी परेशान करे, तो कॉलेज में बताएं। घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

3 of 7
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
परिवार का भरोसा न तोड़ें
एंटी रोमियो टीम मंडी समिति की प्रभारी उपनिरीक्षक बीना रानी ने कहा कि सीता में इतनी शक्ति थी कि शिव के धनुष को उठाकर एक ओर रख दिया। जिस कारण राजा जनक ने सीता के स्वयंवर की शर्त भी यही रखी थी। रावण ने गलती की तो सीता ने ऐसी सजा दिलाई कि युगों बीतने के बाद भी उसे नहीं भुला सके हैं। आज समाज में कई रावण हैं। जिनसे न सिर्फ बचना है, बल्कि गलती करने पर बुराई के रावण को सख्त सजा दिलानी है। बालिकाएं अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ें। किसी लालच अथवा आकर्षण में आकर अपना भविष्य बर्बाद न करें।

4 of 7
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
व्हाट्सएप पर लोकेशन ऑन रखें
सदर कोतवाली की एंटी रोमियो टीम प्रभारी उपनिरीक्षक सावित्री देवी ने कहा कि प्रत्येक मोबाइल में अब जीपीएस है। व्हाट्सएप पर अपनी लोकेशन ऑन करके घर से निकलें। इसमें समय भी निर्धारित है। इससे अभिभावकों को अपनी बेटियों की लोकेशन का पता चलता रहेगा।
विज्ञापन

5 of 7
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस हमेशा मदद के लिए साथ है
उपनिरीक्षक नरेंद्र दत्त त्यागी ने कहा कि छात्राएं स्वयं को कमजोर न समझें। कोई भी परेशान करे तो पुलिस को सूचना दें। अपने साथियों को बताएं। किसी बात को छिपाएं नहीं। छिपाने से सामने वाले का दुस्साहस बढ़ता है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन

6 of 7
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
महिला कल्याण विभाग ने दी योजनाओं की जानकारी
महिला कल्याण विभाग के समन्वयक संदीप चौधरी ने किशोर अधिनियम, पॉक्सो एक्ट एवं अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र रोबिन सिंह ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।

छात्राओं ने कहा कि सुरक्षित रहेंगे, सुरक्षा करेंगे
छात्रा लक्षिता ने कहा कि हम अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक हैं, पुलिस अधिकारियों ने उनका हौसला बढ़ाया है। हम किसी के सामने नहीं झुकेंगे। कोई परेशान करेगा तो सहन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अपराजिता कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
छात्रा दीपाली ने कहा कि अध्यापिकाएं भी उन्हें जागरूक करती रहती हैं। एंटी रोमियो की टीम ने उनमें आत्मविश्वास भरा है। कोई भी बात होने पर वह एंटी रोमियो की टीम से शिकायत करेंगे।

छात्रा खुशी का कहना है कि इस कार्यक्रम से उनकी हिम्मत बढ़ी हैं। छेड़छाड़ करने वाले को सबक सिखाएंगी। उनका परिवार उन पर पूरा भरोसा करता है। वहीं छात्रा अंजलि ने अपराजिता का अर्थ बताया। पहले 1090 के बारे में नहीं पता था, लेकिन किसी को भी मुसीबत में देखेंगी तो इसका प्रयोग करेगी। वह इसका लाभ सभी को दिलाने का प्रयास करेंगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें