फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेडियम में हुई वारदात: दो खिलाड़ियों के पेट में घोंपा चाकू, गुस्साए परिजनों ने पुलिस के सामने किया हमला

Fri, 02 Sep 2022 02:48 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
खिलाड़ियों पर चाकू से हमला। - फोटो : amar ujala
मेरठ में एसपी सिटी आवास के सामने कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में मामूली कहासुनी पर हापुड़ निवासी वेट लिफ्टर यशवर्धन ने नेशनल एथलीट राहुल और अनुराग के पेट में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ दोनों खिलाड़ी जमीन पर गिर पड़े। स्टेडियम में भगदड़ मच गई। पुलिस ने यशवर्धन को खून से सने चाकू समेत दबोच लिया। थाने में घायलों के परिजनों ने आरोपी पर पुलिस के सामने हमला कर दिया। धक्का-मुक्की में पुलिसकर्मी भी नीचे गिर गए। 

पुलिस का कहना है कि घायल राहुल और अनुराग अस्पताल में भर्ती है। वहीं क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह पहले घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
खिलाड़ियों पर चाकू से हमला। - फोटो : amar ujala
इसके बाद वहां पर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी की। फिर वह अस्पताल में पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों के परिजनों से बातचीत की। घायलों के परिजन थाने पहुंच गए, जहां पुलिसकर्मियों के सामने आरोपी की पिटाई कर दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
खिलाड़ियों पर चाकू से हमला। - फोटो : amar ujala
स्टेडियम में हथियार लेकर पहुंच रहे खिलाड़ी
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ी हथियार लेकर घूमते हैं। इसके बावजूद स्टेडियम प्रशासन इन पर कोई सख्ती नहीं कर रहा है। पहले भी कई बार स्टेडियम में खूनी संघर्ष और फायरिंग हो चुकी है।

4 of 5
खिलाड़ियों पर हमले का मामला। - फोटो : amar ujala
होगी सख्त कार्रवाई
आपसी कहासुनी को लेकर स्टेडियम में चाकू मारा गया है। आरोपी वेटलिफ्टर यशवर्धन निवासी हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। सख्त कार्रवाई की जा रही है। - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खिलाड़ियों पर चाकू से हमला। - फोटो : amar ujala
स्टेडियम प्रशासन ने यशवर्धन पर लगाया आजीवन प्रतिबंध
स्टेडियम प्रशासन ने वारदात के बाद हमले के आरोपी यशवर्धन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि घटना स्टेडियम के अंदर नहीं हुई, सभी खिलाड़ी स्टेडियम से जा चुके थे। यशवर्धन ने सड़क पर हमला किया, इसके बाद खिलाड़ी जान बचाने के लिए स्टेडियम में आए। जहां गार्ड ने उनकी जान बचाई, जबकि हमलावर को पकड़कर पुलिस को सौंपा। खिलाड़ियों को अनुशासित रहना चाहिए, स्टेडियम के अंदर भी और बाहर भी। इसलिए आरोपी खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है। स्टेडियम में खिलाड़ियों के बैग आदि का औचक निरीक्षण भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें