कृषि कानूनों के विरोध में गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को धार देने के लिए पश्चिमी यूपी से भाकियू नेताओं के नेतृत्व में आज किसान ट्रैक्टर यात्रा गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हो गई।
मेरठ में प्रशासन ने यात्रा को बेगमपुल से वाया कंकरखेड़ा एनएच-58 से होकर निकलवाने की खूब कोशिश की लेकिन किसान नहीं माने। इसके बाद आज सुबह किसान यात्रा को शहर के अंदर से लेकर दिल्ली रोड होते हुए गाजीपुर बॉर्डर की ओर रवाना हुए।
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत भी मेरठ से किसानों के साथ काफिले में शामिल हुए। इसके बाद परतापुर होते हुए किसान नाचते-गाते और 'किसान एकता जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए आगे गाजीपुर बॉर्डर की ओर बढ़ गए। इस दौरान मेरठ में कड़े सुरक्षा व्यवस्था इंतजाम किए गए।