मेरठ के खैरनगर में मेराब और कोनेन की हत्या को लेकर सोमवार को भी लोगों में रोष रहा। वहीं, चौथे दिन भी गंगनहर में बच्ची की तलाश जारी रही। मंगलवार एनडीआरएफ को भी बुलाया है। इंस्पेक्टर देहलीगेट ऋषिपाल सिंह का कहना कि हत्यारोपियों के बाल और हाथों के निशान के फिंगर प्रिंट सहित अन्य कई सुबूत लिए थे। मेराब की शर्ट से कई लंबे बाल मिले थे। जिसको जांच के लिए फॉरेंसिंक लेब भेजा गया। अंदेशा है कि बच्ची को आरोपियों ने दूसरी जगह तो नहीं फेंका, जिसको जानने के लिए पुलिस निशा और सऊद से जेल में पूछताछ करेगी।
हत्यारोपियों को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी लगा दी। देहलीगेट के खैरनगर निवासी शाहिद बेग का बेटा मेराब और बेटी कोनेन बुधवार शाम लापता हो गए थे। गुरुवार देर रात दोनों बच्चों की हत्या का खुलासा हुआ और मां, उसका प्रेमी पूर्व पार्षद सऊद सैफी, पड़ोसी मुसर्रत, कोसर, आरिफ और साद को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को मेराब का शव बरामद हो गया था। प्रेम प्रसंग और तंत्र मंत्र के चलते दोनों बच्चों की हत्या हुई है। चार दिन बीतने के बावजूद भी कोनेन का शव नहीं मिला।