फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा 2019: आज से उमड़ेगा सैलाब, एक करोड़ 41 लाख कांवड़ियों ने हरिद्वार से उठाया गंगाजल

Thu, 25 Jul 2019 01:37 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास में हर-हर महादेव, बोल बम, बम-बम और जय शंकर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। पंचक काल खत्म होने के बाद गुरुवार को जल भरने और शिवालयों की ओर लौटने का कांवड़ियों का सिलसिला तेज हो गया। आगामी दिनों में शिवभक्तों की संख्या लगातार बढ़ेगी, इसको लेकर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। 
विज्ञापन

2 of 7
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 10 बजे तक एक करोड़ 41 लाख कांवड़ियों ने हरिद्वार से गंगाजल उठाया। वहीं सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से हरिद्वार प्रशासन के अनुसार शुक्रवार से दिल्ली देहरादून हाइवे एनएच 58 को पूरी तरह बन्द करने की है तैयारी। उधर मुजफ्फरनगर की सीमा में भी भारी संख्या में कांवड़ियों का पहुंचना शुरू हो चुका है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में कांवड़ मार्ग पर अंबाला हाईवे स्थित शाहजहांपुर पुलिस चेक पोस्ट से लेकर देहरादून रोड स्थित गागलहेड़ी तिराहे तक इन दिनों वातावरण शिवमय बना है। जगह-जगह कांवड़ शिविर लगे हुए हैं और जल लेकर कांवड़िए अपने गंतव्य की ओर से तेजी बढ़ रहे हैं। 

 

4 of 7
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को भी उमस भरी गर्मी रही, लेकिन गर्मी की परवाह किए बगैर कांवड़िए शिवालयों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। अभी तक पंचक काल लगा होने की वजह से कांविड़यों की संख्या कम थी। क्योंकि, पंचक काल में जल भरना कांवड़िए शुभ नहीं मानते हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
बुधवार की दोपहर 3:42 बजे बजे पंचक काल खत्म हो गया है। इसके बाद जल भरने का सिलसिला भी तेज होगा। इसके साथ ही आगामी दिनों में कांवड़ियों की संख्या हजारों में नजर आने लगेगी। क्योंकि  जिन कांवड़ियों ने पंचक काल के बाद जल भरा है, वह अगले दो दिनों में जल लेकर लौटते नजर आएंगे। उधर, कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन भी अलर्ट हो गया है, जिसके मद्देनजर चौकसी बढ़ा दी गई है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना होने लगे स्थानीय शिवभक्त 
अभी तक कांवड़ मार्ग पर हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और राजस्थान के कांवड़िए ही नजर आ रहे थे, लेकिन जैसे-जैसे शिवरात्रि की तिथि नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आसपास के जिलों के शिवभक्त भी जल लेने के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश के लिए रवाना होने लगे हैं। इसके अलावा पंचक काल खत्म होने पर भी जल लेने जाने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। बुधवार को बड़ी संख्या में जल लेने जाते हुए कांवड़िए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
जगमगा रहा कांवड़ मार्ग, हो रही जमकर सेवा 
कांवड़ मार्ग रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहा है। इसके साथ ही 20 से अधिक कांवड़ शिविर लगे हैं, जिनमें दिन-रात सेवादार शिवभक्तों की सेवा कर रहे हैं। कांवड़ियों के खाने-पीने, नहाने-धोने और सोने की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही कांवड़ शिविरों में लगे डीजे की धुनों पर बज रहे भजनों पर से वातावरण भक्तिमय बना है। भगवान शिव के भजनों पर कांवड़िए झूम रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें