फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तों का कत्ल: बेटी की शादी की तैयारी में जुटी थी होमगार्ड की पत्नी, पति रच रहा था हत्या की साजिश

Thu, 25 Jul 2019 11:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में बाउंड्री रोड पर टेंपो सवार महिला रेखा की मंगलवार दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के मामले का 24 घंटे में खुलासा हो गया। पुलिस के मुताबिक होमगार्ड पति बृजेश बेनीवाल ने पचास हजार की सुपारी देकर पत्नी रेखा की हत्या कराई थी। हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि शूटरों की तलाश की जा रही है। आगे जानें आखिर क्यों पति ही बन गया पत्नी का हत्यारा: -
विज्ञापन

2 of 6
होमगार्ड को सांत्वना देता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार गांव मामेपुर गंगानगर निवासी होमगार्ड बृजेश बेनीवाल की पत्नी रेखा (39) की मंगलवार दोपहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सीसीटीवी की फुटेज में दो युवक रेखा को गोली मारकर भागते दिखाई दिए। वहीं, मंगलवार रात रेखा के मायके वालों ने पति बृजेश को ही हत्या में नामजद कराया था। 

 
विज्ञापन

3 of 6
होमगार्ड को सांत्वना देता सिपाही - फोटो : अमर उजाला
बुधवार शाम लालकुर्ती पुलिस बृजेश को क्राइम ब्रांच ऑफिस ले गई। जहां पर आरोपी बृजेश ने पूछताछ के दौरान पत्नी की हत्या शूटरों से करवाना कबूल कर लिया।

बृजेश ने बताया कि उसे शक था कि रेखा के किसी से संबंध हैं। इसी शक में उसने हत्या करा दी।

 

4 of 6
पत्नी के शव से लिपटकर बिलखता होमगार्ड - फोटो : अमर उजाला
कमलेश को दी 50 हजार की सुपारी 
पुलिस के मुताबिक बृजेश ने बताया कि पत्नी रेखा की हत्या के लिए लालकुर्ती निवासी कमलेश को उसने 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

कमलेश ने इस वारदात को अंजाम देने के लिए एक दोस्त भी शामिल किया। उसका नाम वह नहीं जानता। वारदात के बाद शूटर मेरठ से भाग गया। सहारनपुर में उसकी लोकेशन मिलीं, जहां पुलिस टीम भेजी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
murder - फोटो : अमर उजाला
परिजनों का दिन भर हंगामा, शाम को चुप्पी साधी 
रेखा हत्याकांड के खुलासे की मांग को लेकर बुधवार दिन भर लालकुर्ती थाने में हंगामा चला। पुलिस ने बृजेश को शक के आधार पर पकड़ा हुआ था, लेकिन परिजनों के पास उसे दिन भर रखा।

शाम को इंस्पेक्टर लालकुर्ती बृजेश को क्राइम ब्रांच ऑफिस ले गए। जहां एक घंटा पूछताछ में बृजेश ने वारदात कराना कबूल कर ली। उसके बाद परिजनों ने चुप्पी साध ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑटो में महिला की चप्पल - फोटो : अमर उजाला
बेटी की शादी से पहले बना प्लान 
बृजेश होमगार्ड कमांडेंट के कार्यालय में तैनात था। 22 नवंबर को बृजेश की बेटी की शादी तय हो गई थी। रेखा शादी की तैयारी में जुटी थी। वहीं, बृजेश पत्नी को मरवाने की प्लानिंग बना रहा था।
 
50 हजार रुपये में बृजेश ने सुपारी देकर कमलेश से हत्या करा दी। उसने योजना बनाई थी कि बेटी की शादी से पहले वारदात को अंजाम दिया जाएगा, जिस पर किसी को शक भी नहीं होगा। लेकिन पुलिस ने जल्द ही इस वारदात का खुलासा कर उसे जेल भेज दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें