पुलवामा आतंकी हमले के बाद उत्तर प्रदेश एटीएस ने सहारनपुर जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एटीएस की टीम ने जैश के दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दोनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हुए हैं और यह दोनों कश्मीर के रहने वाले हैं। इनके पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। दोनो 30 से 32 साल के हैं। शाहनवाज जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर आतंकियों का वेस्ट यूपी के जिलों में बड़ा नेटवर्क फैलाने के लिए आया था।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 9
जानकारी देते हुए डीजीपी
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी ओपी सिंह ने प्रेस कॉन्प्रेंस में बताया कि कल मिली जानकारी के आधार पर दो संदिग्ध आतंकियों को सहारनपुर से गिरफ्तार किया गया। इनमें एक आतंकी शाहनवाज अहमद तेली और आकिब मलिक को गिरफ्तार किया है। ये दोनों जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। दोनों जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन से जुड़े हैं। शहनवाज, कुलगम का और आकिब पुलवामा का रहने वाला है।
विज्ञापन
3 of 9
आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
इसमें शाहनवाज ग्रेनेड बनान का एक्सपर्ट बताया गया। डीजीपी ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे हैं कि यह दोनों कश्मीर से कब आए, इनको पैसे कहां से मिले और इनका लक्ष्य क्या था। इसके लिए हम जम्मू कश्मीर की पुलिस से बात कर रहे हैं। शाहनवाज जैश-ए-मोहम्मद के इशारे पर आतंकियों का वेस्ट यूपी के जिलों में बड़ा नेटवर्क फैलाने के लिए आया था।
4 of 9
पकड़े गए आतंकवादी
- फोटो : amar ujala
देवबंद के एक मदरसे में भी बच्चों को पढ़ाने की बात, व खुद की पढ़ाई की बात आतंकी शाहनवाज ने की थी। लेकिन जांच में सामने आया कि शाहनवाज लंबे समय से देवबंद में बिना एडमिशन के पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
5 of 9
आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
एटीएस ने एक सटीक मुखबिरी की सूचना पर आतंकी शाहनवाज को देवबंद से पकड़ा है आरोपी शाहनवाज की निशानदेही पर देवबंद सहारनपुर मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत कई जनपदों में एटीएस ने छापेमारी की।
विज्ञापन
6 of 9
आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही पुलवामा आतंकी हमले में शहनवाज और आकिब मलिक की भूमिका की जांच भी की जा रही है। आपको बता दें कि देवबंद में नाग बिल्डिंग नाम से एक हॉस्टल है। उसी में दोनों आतंकी रहते थे।
विज्ञापन
7 of 9
डीजीप उत्तर प्रदेश
- फोटो : amar ujala
एटीएस की टीम ने गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे छापेमारी कर दोनों आतंकी समेत कई अन्य युवकों के गिरफ्तार किया है।इसमें एक दुकानदार समेत 10 छात्रों को हिरासत में लिया गया है। पकड़े गए 10 छात्रों में से 2 कश्मीर समेत 5 उड़ीसा और अन्य अलग अलग जगहों से हैं।
8 of 9
आतंकी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
आतंकी ने यहां से आधार कार्ड भी बनवा लिया था, इसमें उसका नाम नवाज अहमद तेली था। वहीं, उसके साथ में पढ़ने वाले छात्र ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि वो ऐसी गतिविधियों में शामिल रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते डीजीपी
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी ने यह भी बताया कि दोनों से पूछताछ हो रही है। कुछ और अहम जानकारियां हमे मिलेगी तो उसे मीडिया से साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले से इनका लिंक है या नही यह कहना अभी मुश्किल है। हम पूछताछ के बाद ही ये साफ होगा।