फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karva chauth 2020: सरहद पर डटे साजन ने जीवनसाथी को भेजा अनमोल तोहफा, पहले व्रत को लेकर उत्साहित सुहागिनें

Tue, 03 Nov 2020 10:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
karva chauth 2020 - फोटो : अमर उजाला
सोशल मीडिया ने करवा चौथ के त्योहार पर सुहागिनों के अंदाज को बदल दिया है। पहली बार पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखने वाली महिलाएं खासी उत्सुक हैं। सरहद पर देश की सुहागिनों की रक्षा करने वाले जवानों ने बेहतरीन गिफ्ट भेजकर जीवन संगनियों के उल्लास को खास बनाया है। जोधपुर सीमा पर डटे रजत ने पत्नी के लिए राजस्थानी दुपट्टा भेजा है। जीवसंगनियों से की गई बातचीत के प्रस्तुत हैं अंश।

 
विज्ञापन

2 of 7
वर्षा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
शहर की कृष्णापुरी प्रेमपुरी निवासी वर्षा शर्मा करवाचौथ व्रत को लेकर काफी उत्साहित हैं। कहती हैं कि पति राजस्थान में जोधपुर बार्डर पर सेना में तैनात हैं। वर्षा ने कहा कि छुट्टी नहीं मिलने की वजह से पति आ नहीं सके। चंद्र दर्शन के बाद वीडियो कॉलिंग पर पति से बात कर व्रत खोलेंगी। पति ने उनके लिए राजस्थानी दुपट्टा भेजा है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
सपना वशिष्ठ - फोटो : अमर उजाला
कृष्णापुरी में रहने वाली सपना वशिष्ठ के पति सौरभ जम्मू-कश्मीर में आर्मी में सेवारत है। करवाचौथ का क्रेज मन में उमंग है। पति को सेल्फी भेजेंगी। व्रत रखकर देश की सीमा पर डटे पति की रक्षा की मंगलकामना करेंगी। दांपत्य जीवन के इस त्योहार की बेसब्री से इंतजार रहता है। दूसरी बार भी उन्हें करवाचौथ पर मुख्यालय से छुट्टी नहीं मिल पाई। देश सेवा में ड्यूटी करना पति का पहला फर्ज है। उन्होंने सरप्राइज गिफ्ट कोरियर से भेजा हुआ है।

 

4 of 7
इशिका - फोटो : अमर उजाला
कानूनगोयान निवासी प्रांशु त्यागी नोएड़ा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। नौ फरवरी को इशिका के साथ दांपत्य बंधन में बंधें है। पत्नी करवाचौथ मनाने को लेकर प्रफुल्लित हैं। कहती है यह दिन उनके बेहद खास है। शादी के बाद से इस दिन का हर सुहागिन को प्रतीक्षा रहती है। पति गोल्ड की रिंग देकर त्योहार की रौनक को बेहतरीन बनाने को आतुर हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 7
karva chauth 2020 - फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला हलवाईयान निवासी सीमेंट कारोबारी विशाल त्यागी की शादी पिछले वर्ष मानसी के साथ दिसंबर में हुई थी। कहते है कि पति-पत्नी के बीच विश्वास, भरोसे और प्यार का अटूट रिश्ता है। मानसी का मानना है कपल की कोमल भावनाएं अनमोल है। 26 अक्तूबर का बेटे को जन्म दिया, तो करवाचौथ की खुशियों ने आसमान छू लिया है। परिवार में खासा जोश है। विशाल ने पत्नी को गिफ्ट के लिए आइफोन खरीदा है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
नूपुर - फोटो : अमर उजाला
पहली करवाचौथ को लेकर बुुढ़ाना की नूपुर उल्लास से भरीं है। परिवार की खुशियां चरम पर हैं। कहती हैं कि पति मंचित से क्या गिफ्ट मिलेगा? यह तो आज मालूम चलेगा। हालांकि कहती हैं कि पति का जीवन हरदम खुशियों से दमकता रहें, उनके लिए यह किसी तोहफे से कम नहीं है। आकर्षक मेहंदी सजाई और पूरी तैयारी से पर्व की खुशियां मनाने को आतुर हैं।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
karva chauth 2020 - फोटो : अमर उजाला
गिफ्ट आइटमों की खरीदारी में जुटें युवा
चरथावल बस स्टैंड पर गिफ्ट विक्रेता राजेश त्यागी बताते हैं कि कोराना में कमी आई, तो करवाचौथ की खरीदारी बढ़ गई। इस बार जीवन संगनियों को देने के लिए कई युवाओं ने सरप्राइज गिफ्ट पैक कराए हैं। आकर्षक चूड़िय़ा, कडे़, ब्रेसलेट, रिंग और नेकलेस आदि पहली पसंद बनी है। पूर्व सभासद गौरव त्यागी कहते हैं कि पत्नी के लिए लहंगा खरीदा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें