21 साल पहले मेरठ के जिस वीर जुबैर अहमद ने कारगिल युद्ध में शहादत दी, अब उनकी बेटी सना परवीन कामयाब होकर पिता का सपना पूरा करेंगी। वीर नारी इमराना ने अपनी दोनों बेटियों को तालीम दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी। वहीं, प्रशासनिक अमला उनको 21 साल से जमीन और पेंशन के लिए चक्कर कटवा रहा है।