फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanwad Yatra: हाईवे पर दिख रहा आस्था का सैलाब, शिव के भजनों पर झूमते गंतव्यों की ओर बढ़ रहे कांवड़िए

Sat, 19 Jul 2025 04:37 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

कांवड़ यात्रा के दौरान हाईवे भक्ति से सराबोर हैं। डाक कांवड़ से लेकर पैदल जत्थों तक शिवभक्त भजनों पर झूमते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। सावन का यह नजारा हर किसी को आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
कांवड़ यात्रा 2025 - फोटो : अमर उजाला
सावन माह की कांवड़ यात्रा 2025 ने पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत की सड़कों को आस्था के रंग में रंग दिया है। दिल्ली–हरिद्वार हाईवे से लेकर मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और बागपत जैसे शहरों की सड़कों पर हर हर महादेव की गूंज है।

 
विज्ञापन

2 of 5
कांवड़ यात्रा 2025 - फोटो : अमर उजाला
शिवभक्तों की टोलियां शिव भजनों पर थिरकती हुईं, कंधे पर गंगाजल लिए हुए, अपने-अपने शिवालयों की ओर बढ़ रही हैं। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने डीजे सिस्टम, ढोल और भजन मंडलियों के साथ उत्सव का माहौल बना दिया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
कांवड़ यात्रा 2025 - फोटो : अमर उजाला
दिन हो या रात, हाईवे पर आस्था का यह सैलाब लगातार बह रहा है। डाक कांवड़िए पूरे वेग से दौड़ते हुए गंतव्यों की ओर बढ़ रहे हैं, तो सामान्य कांवड़िए शिव के भजनों पर झूमते हुए थकान भूल चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 19 जुलाई को आपके शहर में क्या हुआ


 

4 of 5
351 लीटर जल के साथ कांवड़िया - फोटो : अमर उजाला
शिविरों में लगे भंडारों से लेकर सेवा में लगे युवाओं तक, हर कोई भोलेनाथ की भक्ति में रंगा नजर आ रहा है। ट्रैफिक की धीमी रफ्तार के बीच शिवभक्तों की ऊर्जा किसी को भी प्रभावित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सीओ फुगाना - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 23 जुलाई को महाशिवरात्रि है। कांवड़ मार्ग पर शाम और रात के समय मेला जैसा माहौल है। कांवड़ देखने के लिए शहरवासी भी कांवड़ मार्ग पर निकल रहे हैं। इसके साथ ही शिविरों में उनकी सेवा कर रहे हैं। मार्ग पर कई जगहों पर कांवड़ियों की फूल बरसाकर भी स्वागत किया जा रहा है। यहां तक मुजफ्फरनगर में सीओ ऋषिका सिंह भी महिला कांवड़ियों के पैर दबाती दिखीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें