फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'मुझे करंट लगाया...', सामने आया सुसाइड से पहले का वीडियो, रोती दिखी मनीषा; पति के तलाक मांगने पर दी थी जान

Fri, 18 Jul 2025 10:41 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

Baghpat Manisha Suicide Case: यूपी के बागपत जिले में पति द्वारा तलाक मांगने पर रठौड़ा गांव की मनीषा (24) ने कीटनाशक निगलकर खुदकुशी कर ली। उसने जान देने से पहले वीडियो बनाकर ससुराल में हुए उत्पीड़न की आपबीती बताई थी।
विज्ञापन
1 of 12
baghpat suicide - फोटो : अमर उजाला
Baghpat Crime News: यूपी के बागपत जिले में पति द्वारा तलाक मांगने पर रठौड़ा गांव की मनीषा (24) ने कीटनाशक निगलकर खुदकुशी कर ली। उसने जान देने से पहले वीडियो बनाकर ससुराल में हुए उत्पीड़न की आपबीती बताई थी। अब मृतका के भाई ने उसके पति कुंदन, सास राजेश, ससुर किशन कुमार, देवर विशाल और दीपक निवासी सिद्धिपुर दादरी जिला ग्रेटर नोएडा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रठौड़ा गांव निवासी गाजियाबाद एमसीडी कर्मी तेजवीर की बेटी मनीषा ने अपने हाथ-पैर पर सुसाइड नोट लिखकर कीटनाशक निगलकर जान दे दी थी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी। 
 
विज्ञापन

2 of 12
मनीषा का फाइल फोटो और शरीर पर लिखा सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी में करीब 20 लाख रुपये खर्च हुए
उधर, मृतका के मोबाइल में एक वीडियो भी मिली, जिसमें वह आपबीती बता रही है। वीडियो में मनीषा ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2023 में सिद्धिपुर जिला ग्रेटर नोएडा के कुंदन के साथ हुई थी। शादी में पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए। 

 
विज्ञापन

3 of 12
मनीषा का फाइल फोटो और जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने फर्नीचर के सामान के साथ बुलेट बाइक भी दी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में कार मांगने लगे और उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। ससुराल वालों ने करंट लगाकर उसे मारने का भी प्रयास किया। 

 

4 of 12
मनीषा का फाइल फोटो और जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भवती मिलने पर गर्भपात कराने के बारे में भी कहा। मनीषा ने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताकर कार्रवाई की भी मांग की। 
विज्ञापन

5 of 12
baghpat suicide - फोटो : अमर उजाला
उधर, मृतका के भाई ऋतिक ने थाने में तहरीर देकर अपनी बहन के पति कुंदन, सास राजेश, ससुर किशनकुमार, देवर विशाल और दीपक निवासी सिद्धिपुर दादरी जिला ग्रेटर नोएडा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में एक टीम गठित कर लगा दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 12
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आंखों से निकलते रहे आंसू, जुबां भी रुकी
ससुराल में हुए उत्पीड़न से परेशान होकर जान देने वाली मनीषा वीडियो में रोती हुई नजर आ रही हैं। ससुराल में हुए उत्पीड़न और उनकी करतूत बयां करते हुए मनीषा की आंखों से कई बार आंसू टपके तो जुबां भी रुक गई। तीन मिनट से अधिक लंबी वीडियो में ससुराल में हुई कई घटनाओं के बारे में भी बताया।
 
विज्ञापन

7 of 12
जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शरीर पर सुसाइड नोट लिखा और दे दी जान
सात जन्म तक साथ निभाने का वादा करने वाले पति ने दो साल बाद ही बागपत जिले के रठौड़ा गांव की मनीषा (24) से तलाक मांग लिया। इस पर महिला ने मंगलवार रात कीटनाशक निगल कर खुदकुशी कर ली। परिजनों को उसका शव बुधवार की सुबह घर में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जान देने से पहले मनीषा ने अपने शरीर पर सुसाइड नोट लिखा और उसमें अपनी मौत के लिए पति समेत अन्य ससुराल वालों को जिम्मेदार बताया। 


 

8 of 12
हाथ पर लिखा सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुझे पति ने कमरे में बंद करके पीटा और कई दिन भूखा भी रखा
कीटनाशक निगलने से पहले मनीषा ने शादी के बाद अपनी हर पीड़ा को हाथ और पैर पर लिखा। उसने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार पति, सास, ससुर और दो देवर हैं, जो रठौड़ा आकर मेरे पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देकर गए हैं। उसने लिखा कि पति ने मेरी बहुत पिटाई की और कमरे में बंद करके कई दिनों तक भूखा भी रखा। इसके बाद दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर गोलियां खिलाकर मेरा गर्भपात भी कराया गया। गांव में हुई पंचायत में पति ने मुझे जान से मारने की धमकी भी दी और गांव वालों के सामने मेरे परिवार वालों की बेइज्जती करके तलाक के लिए कहा।

 

9 of 12
हाथ पर लिखा सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो बार पंचायत के बाद भी नहीं बनी बात
रठौड़ा निवासी विवेक ने बताया कि वर्ष 2023 में मनीषा की शादी में दहेज में बुलेट बाइक दी गई थी। इसके बाद ससुराल वाले ज्यादा दहेज मांगने लगे। आरोप लगाया कि मांग पूरी नहीं होने पर मनीषा को उसका पति शराब पीकर कमरे में बंद करके पीटता था। बताया कि शादी के पांच माह बाद ही अपनी बहन को लेकर रठौड़ा आना पड़ा। गांव समाज के लोगों की पंचायत हुई तो दो बार दोनों पक्षों में समझौता हुआ लेकिन ससुराल में मनीषा का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। मृतका मनीषा चार भाई बहनों में तीसरे नंबर की थी। उसके बड़े भाई विवेक की शादी हो चुकी है, जबकि दो भाई अविवाहित हैं।

10 of 12
पैर में लिखा सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह है पूरा मामला
रठौड़ा गांव के रहने वाले गाजियाबाद एमसीडी कर्मी तेजवीर ने बताया कि उसने अपनी बेटी मनीषा की शादी वर्ष 2023 में सिद्धिपुर जिला गौतमबुद्धगर के रहने वाले युवक के साथ की थी। शादी के पांच माह बाद ही बेटी के ससुराल वाले दहेज में थार गाड़ी और लाखों रुपये की मांग करने लगे। आरोप है कि दहेज नहीं देने पर मनीषा का ससुराल में उत्पीड़न किया गया। वे जुलाई 2024 में मनीषा को मायके ले आए। तेजवीर ने बताया कि चार दिन पहले ससुराल पक्ष के लोगों के साथ बातचीत हुई। पंचायत में रिश्तेदार व अन्य लोग भी रहे और दोनों पक्षों में तलाक के लिए सहमति बन गई।
 

11 of 12
शरीर पर लिखा सुसाइड नोट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनीषा ने फसलों में डालने के लिए रखा कीटनाशक निगला
इसके बाद पति ने मनीषा से तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। तभी से मनीषा उदास रहने लगी। मंगलवार देर रात मनीषा ने घर में माता सुनीता, नीरज, बाबा जयभगवान, भाई रितिक और हार्दिक के सोने के बाद फसलों में डालने के लिए रखा कीटनाशक निगल लिया। 


 
विज्ञापन

12 of 12
मनीषा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बुधवार की सुबह परिवार वालों को नींद से जागने पर मनीषा का शव पड़ा हुआ मिला। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से घटनास्थल की जांच कराई और ग्रामीणों से भी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, मामले में जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें