फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कांवड़ यात्रा की रौनक से जगमगाया शहर, अनके अवतार में नजर आए भोले शिव शंकर

Mon, 29 Jul 2019 09:57 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
श्रावण मास की महाशिवरात्रि के छह दिन शेष रह गए हैं। हरिद्वार से गंगाजल लेकर कांवड़ियों के जत्थे गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं।  रविवार को हजारों की संख्या में कांवड़ियां मेरठ जनपद से गुजरे। हरियाणा, दिल्ली व राजस्थान के कांवड़ियां भोले बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं। रात के समय सड़कों से गुजरने वाली शिव की बड़ी झांकी कांवड़ों से जगमग हो गया। शहर की छटा निराली दिख रही है:-

 
विज्ञापन

2 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह लगे कांवड़ सेवा शिविर में श्रद्धालु जहां कांवड़ियों की सेवा कर रहे है। कांवड़ियां डीजे पर जमकर झूमे। भोले बाबा के भजनों पर नृत्य किया। मेरठ में इन दिनों नेशनल हाईवे कांवड़ मेले के दौरान पूरी तरह से लोगों से भरा हुआ है। 

 
विज्ञापन

3 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
हरिद्वार से गंगाजल और कांवड़ लेकर बच्चे, जवान व बुजुर्ग सभी उम्र के कांवड़िए जल लेकर अपनी अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ियों को देखने वाले और उनकी सेवा करने वालों की हाईवे पर भीड़ लगी हुई है। 

 

4 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं में भी कांवड़ यात्रा के दौरान गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। जहांगीर पुरी दिल्ली की रहने वाली चंदा व राज कुमारी ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष भगवान शिव की कांवड़ लाती है। इस बार उनकी पांचवीं कांवड़ है। उनका मानना है कि भगवान शिव अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं और उनकी सभी पीड़ा हर लेते हैं।

 
विज्ञापन

5 of 8
kawad yatra 2019 - फोटो : अमर उजाला
जिले से गुजरे 40 लाख कांवड़िये
मेरठ शहर, हाईवे और नहर पटरी मार्ग पर इस बार कांवड़ियों की संख्या बहुत अधिक है। कांवड़ सेवा शिविर संचालक और पुलिस प्रशासन से मिले एक आंकड़े के अनुसार शहर की सीमा से अभी तक 40 लाख से ज्यादा कांवड़िये गुजर चुके हैं।

इसको देखते हुए एलआईयू सहित पुलिस और प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है। हाईवे पर आरएएफ तैनात है और वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। शिवभक्तों के वाहनों की तादाद में लगातार इजाफा हो रहा है। सुरक्षा को देखते हुए बिना पास वाले वाहनों को पूरी तरह रोक दिया गया है। 
विज्ञापन

6 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
पांव में छाले, थकान और रास्ते की तमाम बाधाओं के बावजूद शिवभक्त बोल-बम बम-बम कहते हुए मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। इसके चलते जिले की सड़कें भगवा रंग में रंग गई हैं। भगवान आशुतोष को जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविरों में सेवादार जुट गए हैं। कावंड यात्रा मार्ग पर सफेद रंग की ट्यूब लाइटें लगा दी गई हैं ताकि शिवभक्तों को परेशानी न हो।

 
विज्ञापन

7 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
शहर में सैकड़ों शिविर खुल गए हैं। ऐसी व्यवस्था अपने आप ही बन गई है कि एक साथ लाखों कांवड़िये नाश्ता और भोजन आसानी से कर रहे हैं। प्रत्येक शिविर में भोजन और नाश्ते की पर्याप्त व्यवस्था है। सेवा करने वाले हजारों हाथ सेवा में लग गए हैं तो दान दाताओं ने शिवभक्तों के लिए अपनी तिजोरियां खोल दी हैं।
 
विज्ञापन

8 of 8
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला
सेवा की ऐसी मिसाल देश में बिरले ही कहीं देखने को मिलेगी। लोग चिकित्सा शिविरों में अपने हाथों से शिवभक्तों के पैरों की मालिश कर रहे हैं। फल बांटकर अपने आपको कर्तार्थ कर रहे हैं। कांवडियों की लिए दूध की कोई कमी नहीं है। लोग अपने गांवों से नि:शुल्क दूध की व्यवस्था कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें