कांवड़ियों की सेवा करते एसएसबी के जवान
- फोटो : अमर उजाला
सावन माह में हरिद्वार से गंगाजल लाने वाले हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी के कांवड़िये मुजफ्फरनगर से ही होकर जाते हैं। मंगलोर से कांवड़िये दो मार्गों से होकर चल रहे हैं। इनमें एक दिल्ली-देहरादून हाईवे और दूसरा गंग नहर पटरी का मार्ग है। दोनों मार्ग जिले से होकर ही जाते हैं। दोनों मार्गों की दूरी लगभग 60 से 70 किलोमीटर है।