फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में किसानों को संबोधित करने पहुंचे जयंत चौधरी, अडानी और अंबानी को लेकर कही ये बड़ी बात

Wed, 03 Mar 2021 08:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
जनसभा में बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि देश में अंबानी और अडानी के लिए तुष्टिकरण की सरकार चल रही है। कृषि कानून असंवैधानिक हैं, यह वापस होने चाहिए। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रही लड़ाई किसानों की है, जिसमें हर वर्ग शामिल है। न हम बंटेंगे, न बांटने देंगे। आंदोलन को दबाने की कोशिश सरकार कर रही है, लेकिन किसान हनुमान है, जिसकी ताकत को सरकार ने ललकारा है और इसका जवाब किसान वोट की चोट के रूप में देंगे।
विज्ञापन

2 of 7
मंच पर जयंत चौधरी के साथ अन्य नेता। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में बुधवार को नकुड़ कस्बे में अघ्याना रोड पर हुई किसान पंचायत में जयंत चौधरी ने कहा कि आज हमारा मुकाबला ऐसी सरकार से है, जिनके नेताओं में ज्यादा हवा भर गई, अहंकार इनके अंदर आ चुका है, इनकी हवा किसान निकालेगा। उन्होंने कहा सरकार चाहे उन्हें बागी कहे या आंदोलनजीवी कहे, हमें बुरा नहीं लगता, क्योंकि हमारे तो मिजाज में ही हकों के लिए लड़ना है। 

उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में भी पूंजीपतियों की दलाली के लिए कानून लाए गए थे, जिन्हें आंदोलन और कुर्बानी ने बदलवा दिया, लेकिन अब दिल्ली में ऐसी सरकार है जो तीन महीने से भी ज्यादा समय से चल रहे आंदोलन को दबाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

3 of 7
किसानों से नमस्कार करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा उन्होंने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर बाबाजी कहकर रामदेव पर भी कटाक्ष किया और यहां तक कहा कि 35 रुपये लीटर पेट्रोल दिलाने और विदेशों से काला धन मंगवाने की बात कहने वाले आज मौज काट रहे हैं और वह तो अपने पेट में ही हेलीकॉप्टर चला लेते हैं, जबकि महंगे डीजल की वजह से किसान को ट्रैक्टर चलाना भारी पड़ रहा है।

4 of 7
सहारनपुर में हुई किसान जनसभा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि यदि कृषि कानूनों में कुछ गलत नहीं है तो सरकार डेढ़ साल तक टालने और संशोधन करने की बात क्यों कहती है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर अलग योजना लागू नहीं किए जाने पर भी भाजपा पर प्रहार किया। जयंत चौधरी ने कहा बकाया गन्ना मूल्य भुगतान, पराली जलाने पर जुर्माना लगाने, बिजली बिल बकाये पर किसानों के उत्पीड़न, 10 साल पुराने ट्रैक्टरों के संचालन पर रोक लगाने की बात कहकर किसानों की पीड़ा भी बयां की। हरियाणा में खट्टर नहीं खटारा सरकार कहा और योगी को ढोंगी कहकर तंज भी कसा। पंचायत की अध्यक्षता राव रिफाकत और संचालन जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम ने किया। 
विज्ञापन

5 of 7
मंच पर अन्य नेताओं के साथ बैठे जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सुनाई कवि रघुवीर सहाय की रचना 
निर्धन जनता का शोषण है कहकर आप हंसे, लोकतंत्र का अंतिम क्षण है कहकर आप हंसे, सबके सब हैं भ्रष्टाचारी कहकर आप हंसे, चारों ओर है बड़ी लाचारी कहकर आप हंसे, कितने आप सुरक्षित होंगे मैं सोचने लगा, सहसा मुझे अकेले पाकर फिर से आप हंसे। 
विज्ञापन

6 of 7
सहारनपुर में किसान जनसभा - फोटो : अमर उजाला
लाइन खींच लो, वोट की चोट देनी है 
जयंत चौधरी ने कहा कि जो लोग दो महीने पहले भाजपा का झंडा लगाए घूमते थे, अब झंडे हटाकर गांव में जा रहे हैं, क्योंकि पंचायत चुनाव आ गए हैं। ऐसे नेताओं के खिलाफ लाइन खींच लो, इनको वोट की चोट देनी है, जो किसानों के साथ नहीं, देश के साथ नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मंच से बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
पदाधिकारियों की थपथपाई पीठ 
नकुड़ में हुई किसान पंचायत को लेकर रालोद उपाध्यक्ष ने पदाधिकारियों की पीठ थपथपाई। इस दौरान प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, मंढाण खाप के चौधरी चौधरी बलबीर सिंह, पूर्व विधायक नवाजिश खान, रमा नागर, सरदार सौदागर उर्फ बूटा सिंह, ठाकुर चंद्रपाल सिंह, चौ. अजब सिंह गुर्जर, सरदार अवतार सिंह, गजेंद्र चौधरी, हाजी सलीम कुरैशी, अशोक मुखिया, नीरज नठौड़ी, परीक्षित चौधरी, शामली के पूर्व चेयरमैन राजेश्वर बंसल, कंवर हसन, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अजीत राठी, रमा नागर, नवाजिश खान, अय्यूब हसन, कंवरपाल राठी, अशोक कुमार डाल्लेवाला, चौधरी विक्रम सिंह आदि ने भी विचार रखे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें