अस्पताल में भर्ती बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट के नूर गार्डन 60 फुटा रोड पर स्क्रैप का काम करने वाले नवाब पुत्र अमीर का घर है। नवाब की बेटी का निकाह लॉकडाउन में हुआ था, जिसको बेटा हुआ है। इसकी जानकारी लगने पर नवाब की बहन रिहाना (52) छह साल के पोते साद को लेकर चित्तौड़ा गांव मुजफ्फरनगर से आई थी।
यहां नवाब की पत्नी शहनाज, भतीजी असीमा, बेटी रुकैया व भतीजा कैफ घर में मौजूद थे। शहनाज और रुकैया घर में खाना बना रही थीं। इस दौरान रसोई गैस सिलिंडर में गैस लीक हो गई और आग लगी।