मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के जंगेठी गांव निवासी विपिन की हत्या के मामले में पुलिस ने दोस्त अंकित और वारदात में उसके साथी पप्पू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी विपिन को शादी कराने का झांसा देकर पैसे ऐंठ रहे थे। बताई गई युवती से शादी से इनकार करने और झांसे में रखने का पता चलने पर विपिन ने अपने पैसे मांगे थे।
इसके बाद नाड़े से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में चाकू से गला भी रेता गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 28040 रुपये और हत्या के लिए प्रयुक्त सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन
2 of 6
मेरठ मर्डर केस।
- फोटो : amar ujala
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने प्रेसवार्ता में बताया कि जंगेठी निवासी विपिन गांव के ही अंकित का गहरा दोस्त था। विपिन के पांचों भाइयों की शादी हो चुकी थी और अब वह भी अपनी शादी करना चाहता था। उसने अपनी शादी के लिए अंकित से बात की थी।
विज्ञापन
3 of 6
जांच करती टीम।
- फोटो : amar ujala
कुछ दिन पहले विपिन की कुछ जमीन बिकी थी। इसका पैसा उसके खाते में जमा था। अंकित ने विपिन का पैसा हड़पने के लिए उसे शादी कराने का लालच दिया और अपने साले रोहित की प्रेमिका से बातचीत की। अंकित ने अपने साथी पप्पू निवासी औरंगशाहपुर डिग्गी को भी प्लान में शामिल किया।
4 of 6
मेरठ में हत्या।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद अंकित ने 21 अगस्त को युवती से मिलवाने की बात कहकर विपिन को मेरठ बुला लिया। इसके बाद अंकित ने अपना मोबाइल बंद कर दिया और विपिन के मोबाइल से युवती को फोन किया, लेकिन युवती ने आने से मना कर दिया।
विज्ञापन
5 of 6
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
इसके बाद तीनों ने बीयर पी और विपिन के नशे में होने के कारण अंकित ने उसका एटीएम कार्ड ले लिया। उसका पासवर्ड पूछकर 30 हजार रुपये निकाल लिए।
मृतक का फाइल फोटो और जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
तीनों दोस्त गांव वापस आए और गांव निवासी ओमपाल की नलकूप पर पहुंच गए। यहां आने के बाद विपिन ने युवती न दिखाने का विरोध करते हुए अंकित से पैसे मांगे। पैसे मांगने पर अंकित और पप्पू ने लोवर का नाड़ा निकालकर विपिन का गला घोंट दिया। इसके बाद चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया।