फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद होने से पहले जांबाज ने ढेर किए थे दो आतंकी, हमेशा होते रहेंगे अजय की बहादुरी के चर्चे

Tue, 19 Feb 2019 06:21 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 8
martyr ajay kumar
हमारे जांबाज ने शहीद होने से पहले दो आतंकियों को ढेर कर दिया। उसने जो कसम खाई वो पूरी करके गया। ऐसे वीर जवान पर हमें जिंदगी भर फख्र रहेगा। ये कहना था सोमवार को बसी टीकरी गांव में अजय के साथियों का।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
martyr ajay kumar
वहीं साथियों ने बताया कि कश्मीर में आतंकियों से मुकाबला करने के दौरान अजय बेहद बहादुरी से लड़ा। उसने दो आतंकियों को ढेर करने में अहम भूमिका निभाई। उसके इस साहस की चर्चा शहादत के बाद पूरी रेजीमेंट में रही।
विज्ञापन

3 of 8
martyr ajay kumar
सिपाही अजय कुमार के शहीद होने की खबर उनके गांव के दोस्त फौजी अनिल कुमार के पास सोमवार सुबह चार बजे ही आ गई थी। सुबह आठ बजे तक वे असमंजस में रहे कि बताएं तो कैसे बताएं। वे अजय के पिता से भी मिले, लेकिन बताया कुछ नहीं। इसी बीच टीवी पर खबरें आना शुरू हो गईं। परिजनों को नाम सुनकर पता चल गया कि बेटा शहीद हो गया है।

4 of 8
martyr ajay kumar
इसके बाद अनिल से पिता ने पूछा तो उन्होंने बताया कि खबर सही है। सेना का शेर आतंकियों द्वारा धोखे से मारी गई गोली में शहीद हो गया।
विज्ञापन

5 of 8
martyr ajay kumar
बसा टीकरी गांव के अनिल कुमार और अजय पुराने दोस्त हैं। फिलहाल 20 ग्रेनेडियर में नागालैंड में तैनात अनिल कुमार ने बताया कि पिछले साल तक वे जम्मू में साथ-साथ थे। अजय कुमार का चयन कमांडो टीम में हुआ तो उनको 55 आरआर में तैनात कर दिया गया। वे स्पेशल ऑपरेशन की टीम का हिस्सा होते थे। कमांडो टीम में रहते हुए उन्होंने कई आतंकियों को ढेर किया। सर्च ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका में रहते थे।
विज्ञापन

6 of 8
jayant chaudhary
अनिल कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे जम्मू यूनिट से फोन आया कि उनके पुराने साथी अजय कुमार एक ऑपरेशन के दौरान शहीद हो गए हैं। इस पर वह बेचैन हो उठे। उन्होंने गांव पतला निवासी सेना से रिटायर्ड विनोद कुमार को फोन पर सूचना दी। इसके बाद पूर्व सैनिकों में ये खबर तेजी से फैल गई। सुबह आठ बजे तक परिवार वालों को सेना की तरफ से किसी ने कुछ नहीं बताया। अजय कुमार का मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन

7 of 8
martyr ajay kumar
वहीं टीवी पर जब शहीदों के नाम आए तो अनिल और पूर्व सैनिकों ने उनके पिता को बताया कि खबर सही है। अजय शहीद हो गए हैं। इसके बाद गांव समेत आसपास के इलाके में खबर फैल गई।
विज्ञापन

8 of 8
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अनिल ने बताया कि अजय बहुत बहादुर थे। यूनिट के लोगों ने बताया कि आतंकियों ने धोखे से गोली मार दी नहीं तो वो शेर था। किसी को नहीं छोड़ता।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें