भारत में देह व्यापार या फिर वेश्यावृत्ति अनैतिक देहव्यापार कानून के तहत आते हैं। इस पर कितनी ही बार कानूनी मान्यता को लेकर चर्चाएं चलती रहीं हैं। लेकिन बिना कानूनी मान्यता के भी पूरे देश में यह कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है जिसकी आड़ में न जाने कितनी ही लड़कियों की जिंदगी अंधेरे, सीलन भरे कमरों में घुटकर खत्म हो जाती है। पूरे देश में कुल 1170 रेड लाइट एरिया हैं, जिनमें कोलकाता व मुंबई के रेड लाइट एरिया सबसे बड़े देहव्यापार इलाकों के रूप में बदनाम हैं। वहीं राजस्थान, उत्तर प्रदेश व उड़ीसा के भी कुछ क्षेत्र हैं, जहां देह व्यापार की प्रथा का लंबा इतिहास रहा है। यहां 'मुजरे' व 'नाच-गाने' के लिए जो स्थान कभी मशहूर हुआ करते थे बाद में यही वेश्यावृत्ति के अड्डों के रूप में बदनाम हो गए तब से अब तक यहां देह व्यापार चलता आ रहा है। आइए नजर डालते हैं देश के ऐसे ही रेड लाइट इलाकों पर जो देश भर में देहव्यापार के लिए बदनाम हैं: -