सहारनपुर न्यूज
कल्लरपुर गुर्जर के जंगल में किया था कैश का बंटवारा
दून कॉलेज में डकैती के दौरान नकदी और जेवरात समेटने के बाद गिरोह के सभी बदमाश कल्लपुर गुर्जर के जंगल में पहुंचे थे। वहां नकदी और जेवर का आपस में बंटवारा कर लिया था। इसके बाद अपने-अपने ठिकाने पर चले गए थे। वहीं, यह भी पता चला कि वारदात से मिली रकम से बदमाशों ने देहरादून सहित अन्य शहरों की यात्रा भी की। पुलिस को किसी तरह का शक न होने पाए, इसलिए जल्दी ही अपने घर भी लौट गए थे।
इतनी थी रकम, गिरने की नहीं रही खबर
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने नकदी और जेवरात बैग में भर लिए थे। इसके बाद दून कॉलेज के पीछे की तरफ से वह जंगल के रास्ते से फरार हुए थे। भागते समय कालेज के पीछे ही बैग से झाड़ी में रकम गिर भी गई थी, जिसका बदमाशों का पता तक नहीं था। अगले दिन 30 दिसंबर को जब पुलिस छानबीन कर रही थी तो कालेज के पीछे झाड़ी में से साढ़े तीन लाख रुपये मिले थे।