फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : हिंदू मुस्लिम सौहार्द सम्मेलन में इंडियन आइडल सीजन 10 के विजेता रहे सलमान अली ने बांधा समां

Sun, 14 Mar 2021 04:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
सलमान अली गायक - फोटो : अमर उजाला
इंडियन आइडल सीजन 10 के विजेता रहे सिंगर सलमान अली ने हर्रा में आयोजित हिन्दू मुस्लिम सौहार्द सम्मेलन में अपनी जादुई आवाज से लोगों को खुश कर दिया।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान अली गायक - फोटो : अमर उजाला
नूंह मेवात जिले के पुन्हाना की गलियों में खेलकर गरीबी से लड़कर इंडियन आइडल में अपने सुरों से करोड़ों लोगों का दिल जीतने वाले सलमान अली ने सूफियाना अंदाज में अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

3 of 6
सलमान अली गायक - फोटो : अमर उजाला
भर दे झोली मेरी या मोहम्मद..., तेरे रश्के कमर..., दमादम मस्त कलन्दर पर लोंगो को झूमने पर मजबूर कर दिया। आयोजित सौहार्द सम्मेलन में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव व सिवालखास विधानसभा प्रत्याशी अमित जानी शामिल हुए।

4 of 6
सलमान अली गायक - फोटो : अमर उजाला
वार्ता में सलमान ने बताया कि इस मुकाम पर पहुंचने से परिवार ही नहीं बल्कि जिले और प्रदेश के लोग भी बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इंडियन आइडल में सलमान अली हरियाणा की तरफ से अकेले प्रतिभागी थे।

 
विज्ञापन

5 of 6
सलमान अली गायक - फोटो : अमर उजाला
मुफलिसी में पले-बढ़े सलमान के पिता, दादा, चाचा सब अपने सुरों से इलाके के लोगों का कई पीढ़ियों से यह काम करते आ रहे हैं। सलमान ‘मिरासी’ समाज से संबंध रखते हैं. जिनका मुख्य कार्य शादी-पार्टियों में गाना बजाना ही होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिन्दू मुस्लिम सौहार्द सम्मेलन - फोटो : अमर उजाला
सलमान अली ने बचपन से ही सुरों का निवाला पीया था। अपने पूर्वजों से सीख लेकर सलमान ने घर की गरीबी को देखते हुए महज 6-7 साल की उम्र में धार्मिक कार्यक्रमों में गाना शुरू कर दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें