फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्थडे पर आने का था वादा... अधूरा रह गया बेटी 'तमन्ना' का सपना, फूट फूटकर रोईं पत्नी, देखिए तस्वीरें

Thu, 18 Jun 2020 12:45 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
पति के शहीद होने की खबर सुनते ही पत्नी फूट फूटकर रोईं - फोटो : अमर उजाला
भारत-चीन बॉर्डर पर पूर्वी लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी सैनिक के साथ हुई हिंसक झड़प में एक अधिकारी समेत 20 जवान शहीद हो गए। इनमें मेरठ के बिपुल रॉय भी शामिल थे। बिपुल रॉय का परिवार मेरठ में रहता है। यहां कंकरखेड़ा की कुंदन कुंज कॉलोनी में उनकी पत्नी रुम्पा रॉय व पांच साल की बेटी तमन्ना रहती हैं। करीब एक सप्ताह पहले बिपुल रॉय की अपनी बेटी तमन्ना से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने बेटी से उसके जन्मदिन पर आने का वादा किया था। लेकिन इससे पहले ही बिपुल रॉय देश पर कुर्बान हो गए। पति के शहीद होने की खबर मिलते ही पत्नी रुम्पा फूट-फूट कर रोईं। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 9
पत्नी और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
बेटी को था पापा का इंतजार
जब भी तमन्ना अपनी मां से बात करती तो पापा के आने के बारे में पूछती थी। 27 जून को उसका जन्मदिन आने वाला था। उसके पापा ने बर्थडे पर आने का वादा किया था तो तमन्ना को भी बहादुर पापा का इंतजार था।
विज्ञापन

3 of 9
शहीद का फाइल फोटो और साइड में पत्नी व बेटी - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार को पति की शहादत का पता चलने के बाद रुम्पा रॉय ने सामान पैक करना शुरू किया तो वह बेटी तमन्ना की तरफ देखकर सुबक रही थीं। इस दौरान तमन्ना भी बार-बार यही पूछ रही थी कि पापा तो आए नहीं तो हम कहां जा रहे हैं। जिसके बाद वह बेटी को गले से लगाकर फफक पड़तीं। कहतीं रहीं कि बेटा अब तुम्हारे बर्थडे पर तेरे पापा नहीं आएंगे।

4 of 9
शहीद की पत्नी व बच्ची - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले मंगलवार पूरी रात एक अनजाने डर और चिंताओं में बीती। बेटी यही पूछती रही कि मम्मी क्या हुआ... आप बोल क्यों नहीं रहे हो।
विज्ञापन

5 of 9
बिपुल रॉय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो साल तक मेरठ में तैनात रहे बिपुल
कैंट इलाके में स्थित सिग्नल कोर रेजीमेंट में बिपुल रॉय दो वर्षों तक तैनात रहे। इसके बाद उनकी तैनाती दिल्ली में ट्रेनिंग के बाद लद्दाख कर दी गई थी।
विज्ञापन

6 of 9
शहादत की खबर मिलने के बाद गमजदा मकान मालिक का परिवार और आसपास के लोग - फोटो : अमर उजाला
मकान मालकिन रेनू अरोड़ा ने बताया कि करीब नौ महीने पहले ही बिपुल रॉय परिवार के साथ कुंदन कुंज कॉलोनी में शिफ्ट हुए थे। इसके बाद बिपुल दिल्ली से लद्दाख चले गए थे। लेकिन बर्फ अधिक पड़ने के कारण वह वापस लौट आए थे। करीब तीन महीने पहले ही वह फिर से लद्दाख गए थे।
विज्ञापन

7 of 9
लोगों ने लगाए बिपुल अमर रहें के नारे - फोटो : अमर उजाला
सड़क से गुजरने वालों के थमे कदम
रोहटा रोड से गुजर रहे लोगों के कदम देशभक्ति के नारे सुनकर थम गए। जैसे ही सेना के अफसर पत्नी और बेटी को लेकर जाने लगे तो लोगों ने भारत माता की जय, बिपुल रॉय अमर रहें के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस दौरान कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, समाजसेवी दुष्यंत रोहटा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला आदि मौजूद रहे।

8 of 9
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने जताया शोक
बिपुल रॉय की शहादत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी शोक व्यक्त किया है। उनके शोक समाचार के साथ डीएम व एसएसपी शहीद के घर पहुंचे।
विज्ञापन

9 of 9
शहीद की पत्नी व बेटी को ले जाते सेना के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जलपाईगुड़ी जाएंगी पत्नी और बेटी
सेना के अधिकारी शहीद की पत्नी और बेटी को दिल्ली हेडक्वार्टर ले गए हैं। दोनों को आज यानी शुक्रवार को दिल्ली से हवाई जहाज से जलपाईगुड़ी के लिए भेज दिया गया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें