फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम बी चंद्रकला समेत आईजी, डीआईजी ने किस अंदाज में की सफाई, देखें तस्वीरें

Sun, 26 Mar 2017 03:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कपिल कुमार, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सफाई करती डीएम बी चंद्रकला
उत्तर प्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद योगी आदित्यनाथ को यूपी का मुख्यमंत्री बनाया गया। योगी को सीएम बने महज चार से पांच दिन हुए है और प्रदेश के आलाधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

2 of 7
थाने में सफाई करते पुलिसकर्मी
एक तरफ जहां योगी ने प्रदेश में 'कानून राज' वाला बयान देते हुए आम जनता को राहत दी है तो वहीं आलाअफसरों को सख्त आदेश दिए है कि सभी अधिकारी समय से दफ्तर जाएंगे और अपने-अपने दफ्तरों को साफ रखने में अहम योगदान देंगे। हालांकि इसका असर आज मेरठ में देखने को मिला और पुलिस स्टेशन से लेकर सभी विभागों के कर्मचारी अपने ऑफिसों में सफाई करते नजर आये।  
विज्ञापन

3 of 7
सफाई करते एसपी सिटी
इस बात में कोई शक नहीं कि प्रदेश में नई सरकार आई तो काम भी नए देखने को मिल रहे है। जहां अवैध कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही हैं तो वहीं शहर में सफाई अभियान पर भी खास ध्यान रखा जा रहा है। छोटे से लेकर बड़े-बड़े अधिकारी अपने दफ्तरों में सफाई करते दिखाई दे रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने सीएम बनने के बाद कई ऐसे आदेश जारी किए जिनका अधिकारियों को पालन करना ही होगा।

4 of 7
सफाई करती डीएम बी चंद्रकला
प्रदेश की चर्चित मेरठ जिलाधिकारी बी. चंद्रकला ने शुक्रवार को अपने दफ्तर में सफाई की। बी. चंद्रकला की ऐसी तस्वीरें शायद ही आपने पहले कभी देखी हो। सीएम योगी आदित्यनाथ ने थानों से लेकर सभी सरकारी दफ्तरों में गुटखा, तंबाकू और बीडी सिगरेट का सेवन करने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेश में सफाई पर ज्यादा जोर देते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने दफ्तरों को साफ रखें।
विज्ञापन

5 of 7
शपथ लेते अधिकारी
वहीं मेरठ के उर्जा विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को ईमानदारी से काम करने की शपथ ली। साथ ही उन्होंने सफाई अभियान में अहम योगदान देने का भी जिम्मा लिया। 
विज्ञापन

6 of 7
शपथ लेते अधिकारी
इसके अलावा और भी कई विभाग के कर्मचारियों ने ईमानदारी से काम करने की शपथ ली। सीएम के आदेश का असर मेरठ में तब देखने को मिला जब शुक्रवार को डीएम बी. चंद्रकला समेत आईजी, डीआईजी और एसपी सिटी अपने-अपने दफ्तरों में सफाई करते दिखाई दिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दफ्तर में सफाई करती डीएम बी चंद्रकला
आप फोटो में साफ देख सकते है कि डीएम बी चंद्रकला कैसे दफ्तर की सफाई करती दिखाई दे रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें