मेरठ में अतिक्रमण के खिलाफ शनिवार को भी अभियान जारी रहा। नगर निगम की टीम ने पुलिस फोर्स के साथ जली कोठी और चोर बाजार में अतिक्रमण हटाया। टीम ने सपा युवजन सभा के कार्यालय को भी ध्वस्त कर दिया। इस दौरान टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर
जिला प्रशासन के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस की टीमें तीन दिन से सड़क और नालों पर स्थाई, अस्थाई अतिक्रमण को हटा रही है। शनिवार को जली कोठी और चोर बाजार में नालों के ऊपर अतिक्रमण व दुकानों के आगे डाले गए टीन शेड पर बुलडोजर चलाया गया।
विज्ञापन
3 of 4
सपा कार्यालय पर चला बुलडोजर
वार्ड पार्षद अरशद उल्ला सहित कई लोगों ने इसका विरोध किया, लेकिन एफआईआर दर्ज कराए जाने की चेतावनी पर सभी ने कदम पीछे खींच लिए। इस दौरान टीम ने जली कोठी के निकट नाले के ऊपर बनाए गए सपा युवजन सभा के कार्यालय पर भी बुलडोजर चला दिया।
युवजन सभा के प्रदेश सचिव शमशुद्दीन कुरैशी ने कहा कि प्रदेश सरकार एक तरफा कार्रवाई कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बेगमपुल से सोतीगंज, फुटबाल चौराहा के आसपास टैक्स अधिकारी नरेश सिवालिया के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया गया। नगरायुक्त देवेंद्र कुमार कुशवाहा का कहना है कि अभियान जारी रहेगा।